गौरतलब है कि नगरीय निकाय और पंचायतों के चुनाव एक साथ कराने की प्लानिंग चल रही है। प्रदेश के 49 निकायों के बोर्ड का कार्यकाल इसी वर्ष नवम्बर में खत्म हो रहा है। इसके अलावा 86 नवगठित नगरपालिका हैं, जहां भी चुनाव होने हैं। हालांकि, सरकार अब सभी 291 नगरीय निकाय और 7 हजार पंचायतों के चुनाव एक साथ कराना चाह रही है। ये वे पंचायतें है, जिनका कार्यकाल वर्ष दिसम्बर 2025 तक है।