6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर यूआईटी ट्रस्ट की बैठक में निर्णय, इनके नाम होगा 100 फीट का ये चौराहा

उदयपुर . नगर विकास प्रन्यास ने शहरी विकास के लिए 5282.92 लाख रुपए की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति जारी की है।
2 min read
Google source verification
uit trust meeting for 100ft chouraha udaipur

उदयपुर यूआईटी ट्रस्ट की बैठक में निर्णय, इनके नाम होगा 100 फीट का ये चौराहा

उदयपुर . नगर विकास प्रन्यास ने 100 फीट रोड पर प्रस्तावित नए चौराहा का नाम ठाकुर अमरचंद बड़वा के नाम करने का निर्णय किया है। साथ ही प्रन्यास ने शहरी विकास के लिए 5282.92 लाख रुपए की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति जारी की है। यूआईटी ट्रस्ट की मंगलवार को चेयरमैन रवीन्द्र श्रीमाली की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि शोभागपुरा से यूनिवर्सिटी रोड पर अशोका पैलेस के समीप प्रस्तावित चौराहा का नामकरण ठाकुर अमरचन्द बड़वा के नाम पर किया जाएगा।

बैठक में जारी की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति में मुख्यत: प्रताप नगर से बलीचा बाइपास पर सेक्टर 9 में आरकेपुरम क्षेत्र में अण्डरपास के लिए 227.25 लाख, मुख्यमंत्री जन आवास योजना में सातोड़ी मगरी बेड़वास में निर्माणाधीन 464 आवासगृहों के प्लान में 60 फीट रोड के लिए 63.12 लाख व इसी योजना की आर.सी.सी. रिटेनिंग वाल एवं मेसनरी बाउण्ड्रीवाल 74.74 लाख रुपए जारी किए।

READ MORE: सावधान!! उदयपुर में चल रहे ये बेतरतीब काम शहरवासियों के लिए बन सकते है परेशानी का सबब

इसी प्रकार नीमजमाता पहाड़ी पर पौधरोपण एवं 5 वर्ष संधारण के कार्य के लिए वन विभाग को दी जाने वाली राशि 30.34 लाख, प्रतापनगर से बलीचा बाइपास की चौड़ाई बढ़ाने के कार्य से प्रभावित ट्यूबलर पोल/ऑक्टागोनल पोल को स्थानांतरित कर एलईडी लाइट लगाने के कार्य के लिए 90.95 लाख, मुख्यमंत्री जन आवास योजना में रकमपुरा बेड़वास में निर्माणाधीन 1696 आवासगृहों को विद्युत आपूर्ति के उद्देश्य से जीएसएस के लिए अजमेर विद्युत वितरण निगम को 317.64 लाख रुपए देने की स्वीकृति दी गई। इसी प्रकार जोगी तालाब के संरक्षण एवं सौंदर्यकरण, उदयपुर शहर में मेवाड़ हॉस्पिटल से फ्लोरा कॉम्पलेक्स तक 80 फीट रोड़ के सुदृढीकरण एवं चौड़ा करने का कार्य, न्यास से नियमित कॉलोनी हर्ष नगर में अधूरी सडक़ों को पूरा करने का कार्य शामिल है।

चेयरमैन ने विद्युत निगम के सहायक अभियंता को रकमपुरा बेड़वास में 1696 फ्लेट्स के लिए ग्रिड सब स्टेशन स्थापित करने का कार्य शीघ्र कराने को कहा। बैठक में वरिष्ठ नगर नियोजक सतीश कुमार श्रीमाली, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता आनन्द प्रकाश मीणा, अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. के सहायक अभियंता पी.के. माथुर, यूआईटी विशेषाधिकारी ओ.पी. बुनकर, भूमि अवाप्ति अधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह शेखावत, मुख्य लेखाधिकारी दलपत सिंह राठौड़, अधीक्षण अभियंता संजीव शर्मा आदि उपस्थित थे।