
ज्योति जैन / उदयपुर- शहर के सुभाषनगर का ऐसा मामला सामने आया है कि जिसने भी सुना बुरी तरह से हिल गया। सभी के मन में एक ही सवाल घूम रहा था कि कोई भी इंसान ऐसा कैसे कर सकता है। इतना निर्दयी कोई कैसे हो सकता है। दरसल शहर के सुभाषनगर में रात रातों बजे कोई सड़क पर एक बच्ची को छोड़ के चला गया था। रात का समय होने से सभी लोग अपने घरों में सो रहे थे।

कॉलोनी के लोगों ने जब बच्ची को लावारिस हाल में देखा तो पुलिस को सूचना दी और पुलिस आकर बच्ची को लेकर गई। बाद में लोगों ने कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तब जाकर पता चला कि ये तो एक दंपति था जो इस बच्ची को इस तरह छोड़ कर चला गया। फुटेज देखने के बाद सभी कॉलोनिवासियों का मन द्रवित हो उठा कि अगर वक्त रहते उन्होनें इस बच्ची को नहीं देखा होता तो वहां घूम रहे आवारा कुत्ते ना जाने इस बच्ची का क्या हाल करते।

फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि दंपति के बच्ची को छोड़ कर जाने के कुछ देर बाद ही एक आवारा कुत्ता उधर घूम रहा था। जो बच्ची के पास आकर कुछ देर ठहरा भी था।