5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर
VIDEO : तिवाड़ी की पार्टी उदयपुर संभाग की 28 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
Play video

VIDEO : तिवाड़ी की पार्टी उदयपुर संभाग की 28 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

www.patrika.com/rajasthan-news
Google source verification

उदयपुर. पूर्व मंत्री घनश्याम तिवाड़ी की भारत वाहिनी पार्टी उदयपुर संभाग की 28 ही सीटों पर मैदान में अपने प्रत्याशी उतारेगी। पार्टी ने चुनाव की तैयारियों को लेकर सोमवार को उदयपुर में एक कार्यकर्ता सम्मेलन भी किया जिसमें सभी को चुनावी काम में जुट जाने का जोश भरा गया।
पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री दयाराम महरिया ने सोमवार को उदयपुर में मीडिया से बातचीत में कहा कि पार्टी संभाग की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी लेकिन जिन सीटों पर पार्टी की नीति-रीति के अनुसार को गठबंधन करना चाहेगा तो उसके लिए रास्ते खुले रहेंगे। महरिया ने कहा कि पार्टी अपने पांचों मुद्दों पर लड़ाई लड़ेगी, जब उनसे पूछा कि प्रदेश में उनकी पार्टी आगे किसके साथ जाएगी तो वे बोले कि हम नहीं जाएंगे, दूसरे हमारे पास आएंगे लेकिन कुछ भी हो जो हमारे नीति आधारित मापदंड को मानेंगे उनके साथ ही बात आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का उद्देश्य केवल राज बदलना नहीं है वरन समाज बदलना है। उन्होंने मुख्यमंत्री राजे पर भी कई आरोप लगाए। इस मौके पर पार्टी के संभागीय अध्यक्ष विजय शर्मा, प्रदेश के पदाधिकारी भवानी सिंह, दिलीप आदि मौजूद थे।