7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आखिर कब खत्म होगा पानी का इंतजार, दस साल से नहीं बिछ पाई है यहां पेयजल लाइनें

उदयपुर . करीब दस साल पहले बसे इन क्षेत्रों में अभी तक पेयजल लाइनें नहीं बिछ पाई है.
2 min read
Google source verification
water problems in udaipur

उदयपुर . यूआईटी की ओर से स्वीकृत और रूपांतरित नाकोड़ा नगर प्रथम, द्वितीय, तृतीय और नाकोड़ापुरम, धोलीमगरी आवासीय योजनाओं में जलापूर्ति संबंधी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। करीब दस साल पहले बसे इन क्षेत्रों में अभी तक पेयजल लाइनें नहीं बिछ पाई है, वहीं अन्य मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि रोजमर्रा के काम के लिए लोगों को टैंकर भर पानी डलवाने पड़ता है, वहीं पेयजल के लिए कैंपर खरीदकर काम चलाना पड़ता है। इस संबंध में कलक्टर, यूआईटी चेयरमैन, जलदाय विभाग सहित प्रभारी मंत्रियों, विधायकों को ज्ञापन दिए।

READ MORE: OMG! ये क्या, यहां पद एक और दो पदाधिकारियों ने घोषित किए दो नाम


विधायक मीणा ने विधानसभा में उठाया मामला
यहां तक की ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने विधानसभा में भी मामले को उठाया, फिर भी सुनवाई नहीं हुई। यूआईटी ने वित्तीय स्थिति कमजोर होना बताकर पेयजल योजना के लिए राशि देने से इनकार कर दिया। इधर, पिछले महीनों जलदाय विभाग की ओर से करीब 47 करोड़ की डीपीआर बनाई थी, लेकिन सरकार की ओर से राशि जारी नहीं होने से काम नहीं हो पाया। हाल ही में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दर्ज प्रकरण संख्या 08170652458753 में जवाब दिया गया है कि पर्याप्त हैंडपंप हैं और पेयजल व्यवस्था है।


READ ALSO: कई विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण आज
उदयपुर . शहर में रविवार को विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण होगा। जिला कलक्टर बिष्णुचरण मल्लिक ने बताया कि जन आवास योजना एवं अमृत योजना के तहत गोवर्धन सागर सिटी गार्डन में ग्रीन स्पेस का विकास कार्य, उदयपुर-एकलिंगपुरा-बाघदड़ा सडक़ एवं टीडी से जावर माइन्स सडक़ का शिलान्यास होगा। वहीं सुखाडि़या विवि के एमबी कॉलेज मैदान पर अटल बिहारी वाजपेयी मल्टीपरपज इंडोर हॉल, मेवाड़ मोटर्स से आरसीए परिसर होते हुए शक्तिनगर तक सडक़ निर्माण, नाली, बाउण्ड्री वॉल निर्माण व भूमि अर्जित करने के कार्य एवं नगर निगम परिसर में उदयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के नवीन कार्यालय भवन व कमांड एंड कन्ट्रोल सेंटर का भी उद्घाटन किया जाएगा।