5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कलक्टर के आदेशों पर गंभीर नहीं निजी स्कूल, बोले – इतनी सर्दी नहीं है, बच्चे भूल जाएंगे पढऩा…

- ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे नन्हे मुन्हे
2 min read
Google source verification
school

कलक्टर के आदेशों पर गंभीर नहीं निजी स्कूल, बोले - इतनी सर्दी नहीं है,बच्चे भूल जाएंगे पढऩा...

चन्दनसिंह देवड़ा/उदयपुर. शहर और पैराफेरी के कुछ निजी स्कूलों पर कलक्टर के आदेशों का भी असर नहीं पड़ता है। इसका नजारा बुधवार को देखने को मिला जब पहली से पांचवी तक के बच्चे गलनभरी हवाओं के बीच ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे और दिनभर स्कूल चले जबकि कलक्टर मैडम ने हाडक़ंपा देने वाली सर्दी के कारण पांचवी तक के स्कूलों में 12 जनवरी तक अवकाश की घोषण मंगलवार को ही कर दी थी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी निजी स्कूल चलते मिले। पत्रिका की पड़ताल में एक निजी स्कूल के संचालक ने तो यहां तक कह दिया कि इतनी सर्दी कहां है,अवकाश रखेंगे तो बच्चे पढऩा भूल जाएंगे।

स्कूलों से ज्यादा अभिभावक जागरूक....

कलक्टर आनंदी का आदेश जारी होने के साथ ही सोश्यल मीडिया के जरीए तमाम अभिभावकों के पास पहुंच गया। पुष्टी करने के लिए स्कूलों में फोन किए गए तो अधूरे जवाब मिले। इधर जिला शिक्षा अधिकारी ने सरकारी,प्राइवेट और सीबीएई पेटर्न पर संचालित तमाम स्कूल संस्था प्रधानों को मेल और फोन के जरीए 12 जनवरी तक अवकाश की सूचना मंगलवार शाम को ही भेजी दी उसके बाद भी स्कूल बसें सुबह-सुबह बच्चों को लेने पहुंची और पहली से पांचवी तक स्कूल चले। सरकारी स्कूलों में अवकाश रहा। कुछ निजी स्कूलों ने बच्चों को वापस भेज दिया। आदेश के मुताबिक कक्षा 6 से 12वीं तक का समय साढे 10 से साढ़े तीन बजे किया गया है।

केस:-1 क्यरिक किड्स स्कूल

अशोकनगर स्थित इस स्कूल में अभिभावक ठिठुरते हुए सुबह सुबह छोटे बच्चों को छोडऩे पहुंचे। बाल वाहिनियों में भी बच्चे लाए गए। दिन भर स्कूल संचालित रहा। अभिभावकों ने कलक्टर आदेशों की बात भी कही लेकिन संतोषप्रद जवाब नहीं मिला। प्रांरभिक शिक्षा अधिकारी को शिकायत भेजी गई। पत्रिका टीम ने जब शाम को स्कूल के अभय कुमार से पूछा तो बताया कि पारिवारिक कारण से बाहर होने से सूचना नहीं मिल सकी। आदेशों की पालना में गुरूवार से 12 जनवरी तक अवकाश रहेगा।

केस:-2 आनंद विद्या भारती स्कूल डबोक

इस स्कूल में अवकाश घोषित नहीं किया गया। बुधवार को स्कूल संचालित हुआ। अभिभावकों ने सर्दी और कलक्टर के आदेश का हावाला दिया तो गुरूवार से नर्सरी से दूसरी कक्षा तक अवकाश करने की बात कही। बाकी कक्षाओं के समय में आधा घंटा देरी से शुरू करने का आदेश निकाल दिया। रिपोर्टर ने अभिभावक बनकर संचालक महेश पालीवाल से बात की तो जवाब मिला की इतनी सर्दी कहां है,छुट्टियां रखेंगे तो बच्चे पढऩा भूल जाएंगे। केवल दूसरी कक्षा के बच्चों तक ही छुट्टियां रहेगी।

READ MORE : जानिए आखिर क्यों मनाया जाता है प्रवासी भारतीस दिवस, कब व कैसे हुई शुरूआत...

इनका कहना...

अवकाश के बाद भी जिन स्कूलों में 5वीं तक कक्षाएं संचालित मिली उनके खिलाफ गुरूवार से कार्रवाई की जाएगी। सभी को सूचना दे दी गई थी। बुधवार को पहला दिन होने से सख्ती नहीं की। सुशीला नागौरी प्रारंभिक जिला शिक्षा अधिकारी

खरसाण-भींडर ब्लॉक के खरसाण , भटेवर , खेरोदा,बाठरडा खुर्द आदि जगह पर संचालित निजी स्कूल संचालको ने कलक्टर के आदेशों की जानकारी नहीं होने की बात कहते हुए बच्चो को बुला लिया। राजस्थान पत्रिका ने पडताल कि तो इन स्कूलों में धूजते हुए बच्चे स्कूलों में पढ़ते मिले। रिपोर्टर ने ब्लॉक व जिला शिक्षा अधिकारियों को अवगत कराया तो विभाग के अधिकारी स्कूलों मे पंहुचे। इसके बाद कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों के छुट्टी कर दी गई।

यह बोले अधिकारी.....

कलक्टर के आदेश की पालना सरकारी और निजी विद्यालयो को करने के लिए मंगलवार को जारी कर दिए गए। अवहेलना करने पर कार्यवही कि जाएगी । - ओम शंकर श्रीमाली, सीबीइइओ, भींडर