5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

108 एम्बुलेंस के इन्तहार में दर्द से छटपटाती रही महिला

(women burn) तीन घंटे बाद पहुंची एम्बुलेंसखाना बनाते विवाहिता झुलसी
less than 1 minute read
Google source verification
women burn

108 एम्बुलेंस के इन्तहार में दर्द से छटपटाती रही महिला


उदयपुर. सराड़ा. सराड़ा थाना क्षेत्र के ढाकरड़ा मेेंं रसोई गैस पर खाना बनाते समय लिकेज से अचानक आग फैल गई जिससे विवाहिता गंभीर रूप से झुलस गई। ढाकरडा निवासी मंजू पत्नी गणेश पटेल घर में खाना बना रही थी तभी गैस पाइप में लिकेज से घर में भीषण आग लग गई व महिला गंभीर रूप से झूलस गई। विवाहिता की चीख सुन दौड़े लोगों ने गैस पाइप को सिलेण्डर से अलग कर आग पर काबू पाया। उसे सराड़ा हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रैफर कर दिया, लेकिन 108 एम्बुलेंस समय पर उपलब्ध नहीं होने से वह दर्द से छटपटाती रही। करीब तीन घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची। जिस पर लोगों ने रोष जताया।
किशोरी का फंदे से लटका शव मिला

झाड़ोल. ओगणा थाना क्षेत्र के वीरपुरा गांव में मंगलवार शाम किशोरी ने अपने ही घर में फन्दे से लटक कर आत्महत्या कर ली। बुधवार को पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। थानाधिकारी पवन सिंह ने बताया कि वीरपुरा निवासी देवीलाल पुत्र परथा लोहार ने थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि मंगलवार शाम को वह सास का इलाज कराने के लिए ओगणा आया हुआ था। पत्नी भी सब्जी लेने गई थी। घर पर पुत्री उर्मिला (१७ )अकेली थी। उसने घर में ही चुन्नी का फन्दा लगाकर आत्महत्या कर ली। शाम को घर पर पहुंचने पर उर्मिला फन्दे से लटकी मिली। पुलिस ने शव उतरवाकर झाड़ोल मोर्चरी में रखवाया है। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंपा गया।