5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाइक भिड़ंत में युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

कानोड़ से बलीचाा सड़क मार्ग पर हुई दुर्घटना
2 min read
Google source verification
udaipur

बाइक भिड़ंत में युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

उदयपुर/ कानोड़. क्षेत्र में बीते एक सप्ताह के दौरान बाइक भिड़ंत की दूसरी दुर्घटना में सोमवार देर रात को बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना कनोड़ से बलीचा मार्ग पर सुरखण्ड क्षेत्र के समीप हुई। आमने-सामने हुई बाइक भिड़ंत में घायल युवकों को राहगीरों ने रोगी वाहन 108 से कानोड़ सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित किया। दस्तावेज व मोबाइल के आधार पर युवक की पहचान बीड़ो का खेड़ा निवासी कमलेंद्रसिंह (24) पुत्र मोहनसिंह के नाम पर हुई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार चालक की पहचान कन्हैयाला (17) पुत्र लोगर मीणा के तौर पर हुई, जिसे गंभीर हाल में उदयपुर के लिए रैफर किया गया। देर रात घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और सुध ली।

बाइक के उड़े परखच्चे
बाइक चालकों के बीच दुर्घटना इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। दोनों युवाओं के सिर पर गहरी चोटें आई। एक ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा जिंदगी व मौत के बीच जूझ रहा है। सूचना है कि मरने वाला युवक ऋण वितरण करने वाली निजी कंपनी में बतौर कर्मचारी जिम्मेदारी पूरी कर लसाडिय़ा से घर को लौट रहा था। इस जानकारी के बाद स्थानीय लोगों ने निजी कंपनी को आवश्यक भुगतान देने की मांग की। कंपनी प्रतिनिधियों की आनाकानी पर लोगों ने शव को कंपनी कार्यालय में जलाने की बात की। दूसरी ओर कंपनी के दो प्रतिनिधि दूसरे घायल को देखने चिकित्सालय पहुंचे, जहां भी परिजनों की ओर से विरोध हुआ। देर शाम तक चले हंगामे के बीच कंपनी स्तर पर सहायता राशि देने पर सहमति बनी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा।

गांव में नहीं जला चूल्हा
जवान बेटे की असमय मौत पर शोकजदा ग्रामीणों के घरों में मंगलवार को चूल्हा नहीं जला। हर चेहरे पर मौत का शोक स्पष्ट था। गमगीन माहौल के बीच शव का अंतिम संस्कार हुआ। गौरतलब है कि करीब तीन दिन पहले ही बाइक व टैम्पों भिडंत में जीजा-साली की मौत हो गई थी। इधर, ग्रामीणों ने प्रशासनिक ओहदेदारों से बगैर लाइसेंस वाहन चलाने वाले युवाओं पर प्रतिबंध लगाते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वाले युवाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।