बैठक में फैसिलिटी सेन्टर- 3 के निर्माण का अनुमोदन किया गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर में हरसिद्धि तिराहा मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वर्तमान में संचालित अन्नक्षेत्र की भूमि पर लगभग 15 करोड की लागत से वातानुकूलित फेसिलिटी सेन्टर- 3 का निर्माण किया जा रहा है। इसके भूतल पर पूछताछ केन्द्र, जूता स्टैंड, लॉकर, मोबाइल लॉकर, स्टोर, शौचालय, टिकट काउण्टर, श्रद्धालुओं को बैठने के लिए प्रतीक्षालय आदि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।