पारिवारिक विवाद में लगाई खुद को आग
प्राप्त जानकारी अनुसार संभ्रांत परिवार की महिला रोजी जुनेजा ने पारिवारिक विवाद के चलते खुद को आग लगाई, यह घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। रोजी जुनेजा के पति राजा जुनेजा की आर्य समाज मार्ग पर लोहे की दुकान है। राजा के भाई कुलभूषण (कुक्की) जुनेजा की फव्वारा चौक पर दूरदर्शन के नाम से इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप है, तथा वहीं पीछे वाली गली में इनका मकान है, जहां ये संयुक्त रूप से रहते हैं। बताया जाता है कि पारिवारिक विवाद के चलते महिला ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है, फिलहाल महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।