31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हॉस्टल की छात्राओं को देख ऐसी अश्लील हरकत करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ युवक

गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं के सामने अश्लील हरकतें करने वाला युवक गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

lokesh verma

•

Updated: 11 Sep 2018, 11:26 AM IST

meerut

हॉस्टल की छात्राओं को देख ऐसी अश्लील हरकत करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ युवक

मेरठ. गर्ल्स हाॅस्टल में रहने वाली छात्राओं से अश्लील हरकतें करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला थाने पहुंची गर्ल्स हाॅस्टल की छात्राओं ने जब आपबीती सुनाई तो शिकायत सुनने वाली पुलिस अधिकारी ने भी शर्म से अपना सिर झुका लिया। छात्राओं ने पुलिस अधिकारी को बताया कि एक युवक अक्सर हाॅस्टल में रहने वाली छात्राओं को देखकर गंदी हरकत करता है। वह छात्राओं को देखकर अपना प्राइवेट पार्ट निकाल लेता था। इससे छात्राओं को गली में निकलना दूभर हो गया है। छात्राओं का आरोप है कि जैसे ही कोई छात्रा हाॅस्टल से बाहर निकलती युवक स्कूटर पर गली में चलता हुआ ऐसी गंदी हरकते करने लगता है। इससे छात्राओं का सिर शर्म से झुक जाता और वे वापस लौट जाती हैं। युवक की हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई और छात्राएं इसको लेकर महिला थाने पहुंच गई। छात्राओं ने मनचले पर कार्रवाई के लिए थाने में धरना दे दिया।

नशे में टल्ली युवती ने खुलेआम सड़क पर किया ऐसा काम कि लोगों को भी आ गई शर्म

मामला सुर्खियों में आने पर महिला आयोग की सदस्य के अलावा एसपी सिटी रणविजय सिंह व एएसपी क्राइम सतपाल आंतिल ने छात्राओं से आरोपी के बारे में पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी महिला थाने पहुंचीं और छात्राओं से छेड़छाड़ व अश्लीलता की जानकारी ली। करीब एक घंटे की पड़ताल के बाद उन्होंने पुलिस को आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। राखी त्यागी ने छात्राओं की हिम्मत को प्रोत्साहन दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं का उत्पीड़न किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा। लालकुर्ती थाना क्षेत्र के असौड़ा हाउस हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं ने महिला आयोग की सदस्य को बताया कि एक युवक कई दिनों से उनकी तरफ अश्लील इशारे करता है। वह किसी भी समय स्कूटर पर आता है और किसी भी छात्रा को अकेली देखकर ऐसी हरकतें करता है कि वे बता भी नहीं सकती।

प्रेमी की इस बात सेे नाराज होकर प्रेमिका ने काट दिया प्रेमी का गला

एएसपी क्राइम सतपाल आंतिल ने आरोपी युवक से पूछताछ की तो उसने कहा कि वह छात्राओं को देखकर खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाता। आरोपी का नाम कार्तिक पुत्र नितिन निवासी बेगमबाग है, जो 12वीं कक्षा में पढ़ता है। आरोपी का कहना है कि उसे भी यह काम अच्छा नहीं लगता। अब पुलिस आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है। वहीं आरोपी के परिजनोें ने थाने में लिखकर दिया है कि पुलिस कार्रवाई से उसका भविष्य चौपट हो जाएगा। इसलिए उसके भविष्य को ध्यान में रखकर उसे छोड़ दिया जाए। आगे से वह ऐसी कोई हरकत नहीं करेगा।

पांच माह बाद बजी मोबाइल फोन घंटी ने खोला हत्या का राज, हुआ चौंकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो-

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश