
उज्जैन। अष्ट धातु से बनी भगवान बुद्ध की प्रतिमा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। थाईलैंड से आई 350 किलोग्राम वजनी यह प्रतिमा अशोक बुद्ध विहार में स्थापित की जाएगी। इस मौके पर बड़ा आयोजन होगा, जिसमें देश-विदेश से बौद्ध भिक्षु उज्जैन पधारेंगे। इससे पहले, थाईलैंड से प्राप्त हुई भगवान बुद्ध की इस प्रतिमा को उज्जैन नगर का भ्रमण कराया जाएगा। कानीपुरा से शोभायात्रा निकलेगी जो प्रमुख मार्गों से होते हुए अशोक बुद्ध विहार पहुंचेगी, जहां प्रतिमा की स्थापना होगी।
गगन मलिक फाउंडेशन के अध्यक्ष मोहन वाकुड़े, भारतीय बौद्ध महासभा के अध्यक्ष रामदास जवादे, बुद्ध निर्माण समिति के अध्यक्ष मनोज नागदेवे, प्रबुद्ध महिला संगठन की अध्यक्ष आशा तेलंग ने संयुक्त रूप से बताया कि बुद्ध जयंती पर अशोक बुद्ध विहार में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें थाईलैंड से आई प्रतिमा के अनावरण की तारीख तय की जाएगी। मनोज नागदेवे ने बताया कि 16 मई बुद्ध जयंती के दिन सांसद अनिल फिरोजिया के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित होगा।
अष्टधातु की है मूर्ति
बताया गया है कि यह मूर्ति 360 किलोग्राम की है और अष्ट धातु की मूर्ति है। इस मूर्ति को विख्यात फिल्म एक्टर गगन मलिक ने एक फिल्म में भगवान बुद्ध का किरदार निभाया था। इसके बाद वे बुद्ध के सिद्धांतों से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने बौद्ध धर्म ही अपना लिया। वर्तमान में वे थाईलैंड में बौद्ध भिक्षुक के रूप में निवासरत हैं। गगन मलिक ने सम्राट अशोक द्वारा स्थापित 84 हजार बौद्ध स्तूपों में बुद्ध की प्रतिमा स्थापित करने के लिए निःशुल्क प्रतिमा प्रदान करने का संकल्प लिया है।
पिछले दिनों वे उज्जैन के कानीपुरा की वैश्य टेकरी का निरीक्षण करने आए थे। इस दौरान वे बुद्ध विहार भी गए थे। स्थानीय समाजजनों की मांग पर उन्होंने उज्जैन के लिए भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेजी है। इस प्रतिमा की स्थापना बुद्ध पूर्णिमा पर 16 मई को होना थी। अब यह कार्यक्रम फिलहाल निरस्त कर दिया गया है।
Published on:
12 May 2022 06:22 pm
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
