26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ा हादसा : पोहा फैक्ट्री में भीषण आग, 3 महिलाओं की जलकर मौत

एक मजदूर गंभीर रुप से झुलसा, हालत गंभीर...फैक्ट्री से निकाले गए महिलाओं के जले हुए शव

2 min read
Google source verification
ujjain.jpg

उज्जैन. मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर में शुक्रवार शाम को एक बड़ा हादसा हुआ। घटना नागझिरी इलाके की है जहां एक पोहा फैक्ट्री में शुक्रवार शाम करीब 6 अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। जिस वक्त फैक्ट्री में आग लगी वहां पर 15-16 मजदूर काम कर रहे थे जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। इनमें से तीन महिलाओं की आग में जलने से मौत हो गई जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं वहीं एक मजदूर आग में गंभीर रुप से झुलस गया है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फैक्ट्री में आग, 3 महिला मजदूरों की मौत
उज्जैन के नागझिरी इलाके की की बिंदल पोहा फैक्ट्री में शुक्रवार शाम 6 बजे करीब अचानक आग लग गई। इसमें तीन महिला कर्मचारी जिंदा जल गई, जबकि एक पुरुष कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुआ है। बताया गया है कि घटना के वक्त फैक्ट्री में 15-16 मजदूर काम कर रहे थे। फैक्ट्री में मजदूर बायलर पर पोहे की सिंकाई कर रहे थे तभी अचानक आग भड़क गई। आग भड़कने से फैक्ट्री में अफरातफरी मच गई और मजदूर अपनी जान बचाने के लिए फैक्ट्री से बाहर की ओर भागे। सभी मजदूर फैक्ट्री से बाहर निकल पाते इससे पहले ही आग ने भीषण रूप ले लिया और चारों तरफ धुआं फैल गया। इसी बीच 10-12 मजदूर तो जान बचाकर फैक्ट्री से बाहर निकल गए, लेकिन तीन महिला और एक पुरुष मजदूर अंदर ही फंस गए। तीनों महिला मजदूर जिंदा जल गई, जबकि पुरुष मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जैसे-तैसे निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया। वह करीब 70 प्रतिशत तक जल गया है। सूचना मिलते ही कलेक्टर आशीष सिंह और एसएसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल मौके पर पहुंचे। मृतकों के नाम दुर्गा उम्र 45 साल निवासी बोरखेड़ी, ज्योतिबाई और सीमा निवासी नागझिरी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- सीने से बेटी की लाश को चिपकाकर भटकते रहे माता-पिता, पैसे नहीं देने पर एंबुलेंस ने रास्ते में उतारा

सीएम शिवराज ने जताया हादसे पर दुख
फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर बिग्रेड टीम के साथ ही पुलिस ने फैक्ट्री से मृत महिला मजदूरों के शव बरामद कर लिए हैं। शुरुआती जांच में शार्ट सर्किट से आग लगना सामने आया है। पोहा फैक्ट्री में हुई इस घटना का समाचार मिलते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर घटना पर शोक जताया है।

यह भी पढ़ें- बिलाबॉन्ग स्कूल बस में बच्ची से रेप के मामले में बड़ा खुलासा, छिपाई गईं कई बातें