
BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का दिग्विजय सिंह पर बड़ा हमला, कहा- अब उन्हें 'दिग्भ्रमित' कहना चाहिए
भोपाल. मध्य प्रदेश में 1 लोकसभा और 3 विधानसभा उपचुनावों का ऐलान होते ही प्रदेश की राजनीतिक सरगर्मी बढ गई है। दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों की घोषणा के बाद जुबानी हमले भी तेज हो गए हैं। इसी कड़ी में शनिवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह पर तीखा हमला किया है।
मीडिया से बातचीत करते हुए मध्य प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह को तो अब 'दिग्भ्रमित सिंह' कहना चाहिए। उन्होंने कहा कि, बहकी बहकी बातें, तो वो करते ही रहे हैं, लेकिन अब उन्हें 'दृष्टि दोष' भी हो गया है। उनको इलाहाबाद में अखिलेश के समय की सड़क उन्हें मध्य प्रदेश में दिखाई देती है। पाकिस्तान का टूटा पुल भोपाल में नजर आता है। सरस्वती शिशु मंदिर जहां देशभक्ति का पाठ पढ़ाया जाता है, वहां उन्हें आतंकी दिखाई देते हैं। इससे ज्यादा भ्रमित कोई और नहीं कर सकता, इसलिए अब अपना नाम दिग्भ्रमित रख लेना चाहिए।
बेटे जयवर्धन सिंह को पिता के लिये दी नसीहत
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने दिग्विजय सिंह के बेटे और विधायक जयवर्धन से अनुरोध करते हुए कहा कि, मैं जे.वी से अनुरोध करता हूं कि, पिता जी का आई टेस्ट करवाएं। वरना क्या भरोसा कि, कल कल को घर में कुछ कहने लग जाएं।
दिग्विजय को चैलेंज
वीडी शर्मा ने आगे कहा कि, दिग्विजय ने मेरे ऊपर आरोप लगाए हैं। लेकिन वो 24 घंटे झूठ बोलने वाले जिसको मैंने अंतर्राष्ट्रीय झुठेला कहा है। दिग्विजय सिंह को चैलेंज करता हूं। उन्होंने व्यापमं में कहा था कि वीडी शर्मा सबसे बड़ा हीरो है। मैंने कोर्ट में उनपर मानहानि का दावा किया है। दिग्विजय सिंह को जवाब देने जाना पड़ेगा। शर्मा ने कहा कि, 'मैं चैलेंज करता हूं अगर वीडी शर्मा पर एक लाइन भी निकाल दें।'
वीडी ने किया पन्ना फ्रॉड का जिक्र
उन्होंने कहा कि, जानकारी मिली है कि, पन्ना में दिग्विजय के दामाद ने जनजाति के लोगों के नाम पर बड़ा फ्रॉड किया है। राजस्थान में मीणा समाज जो वहां जनजाति में आता है। मध्य प्रदेश में सामान्य में आता है, लेकिन मैं तथ्यों में जाऊंगा। मैं अंतर्राष्ट्रीय झुठेलों के साथ नहीं खड़ा हो सकता। शर्मा ने कहा कि, मैं जानकारी लूंगा। उसके बाद पन्ना के घोटाले को उजागर करूंगा। शर्मा ने ये भी कहा कि, दिव्यारानी सिंह, जो कांग्रेस की जिला अध्यक्ष है। केशव राजा जो उनके बड़े मीत हैं। इन सबने दिग्विजय सिंह के दामाद के साथ मिलकर बड़ा घोटाला किया है।
दिग्विजय के फोटो पोस्ट पर मचा बवाल
आपको बता दें कि, हाल ही में दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर एक जर्जर सड़क का फोटो शेयर करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए लिखा था कि, 'शिवराज सिंह उर्फ मामा उर्फ मामू का यूएस में बयान वाशिंगटन की सड़कों से मध्य प्रदेश की सड़कें बेहतर हैं। मामू कुछ कहोगे?'
Updated on:
09 Oct 2021 07:49 pm
Published on:
09 Oct 2021 06:57 pm
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
