car accident,death,road accident,crime news,ujjain news,youth death,
नागदा. बेटे ने नई-नवेली कार खरीदी, पिता को गिफ्ट देना चाही। वह उसी कार में सवार होकर उन्हें सरप्राइज देने बंगाल जा रहा था, तभी रास्ते में दुर्घटना हो गई। उसी कार में उसके जीवन का अंत हो गया। यह सफर इस बेटे का आखिरी सफर बन गया। शहर से निकलते ही ट्राले ने कार को टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जबर्दस्त थी कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
रुद्राक्ष होटल के समीप हुआ हादसा मोहम्मद रेहान (२४) पिता अब्दुल निवासी मिश्री बस्ती, धनटोला इस्लामपुर जिला मुसफनगर बंगाल हाल-मुकाम आदिनाथ कॉलोनी नागदा शुक्रवार रात 11.30 बजे अपनी कार डीएल 13 सी 6620 से दोस्त कुणाल निर्मल (२२) पिता सुरेश निवासी प्रकाश नगर के साथ बंगाल जा रहा था। नागदा बायपास पर रुद्राक्ष होटल के समीप स्टेट हाइवे पर सामने से आ रहे ट्राले आरजे 09 जीसी 1487 ने टक्कर मार दी।
कार में ही दब गया रेहान दुर्घटना में कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और रेहान उसी में दब गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुणाल घायल हो गया। उसे शासकीय अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यालय रैफर कर दिया गया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही रेहान के रिश्तेदार इंदौर से शुक्रवार रात को नागदा आ पहुंचे, शनिवार सुबह रेहान का पीएम कराकर शाम 5 बजे शव बंगाल के लिए रवाना किया गया।
एक वर्ष बाद जा रहा था अपने घर रेहान नागदा में डेंटल लैब का संचालन करता था। उसके साथ 3 दोस्त और थे जो बंगाल के ही रहने वाले हैं। रेहान के जीजा भी इंदौर में डेंटल लैब चलाते हैं। कई दिनों से रेहान भी इंदौर में रह रहा था, गत 1 वर्ष पूर्व ही व नागदा रहने आया। उसने पिता को गिफ्ट देने के लिए कार खरीदी थी। साथ ही बहनों के लिए साइकिल व परिजनों के लिए कपड़े खरीदे थे। रेहान ने 50 हजार का सामान खरीदा था। वह 1 वर्ष बाद अपने घर जा रहा था। रेहान ने जाने से पहले दोस्तों से कहा था कि में 5 दिन में पिता को कार देकर वापस नागदा आ जाऊंगा। बंगाल का सफर लगभग 3 दिन का है। इस कारण रेहान नागदा से दोस्त कुणाल को ले गया था कि ताकि वह भी उस समय कार चला ले, लेकिन अपने कमरे से निकलते ही महज 1 किमी दूरी पर ही दुर्घटना हो गई। पुलिस ने मनोज पिता रामदयाल बैरवा की रिपोर्ट पर ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।