
चंबल ने पखारे माता चामुंडा के पैर, जलमग्न हुआ मंदिर
नागदा। प्रदेश में लगातार जारी बारिश से चंबल नदी ने बुधवार सुबह अपना रौद्र रुप दिखा दिया। श्रावण की बारिश में यह पहला मौका है, जब चंबल नदी उफान पर आई है। नदी का वेग प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। नदी का जलस्तर इस कदर बढ़ गया है, चामुंडा माता मंदिर जलमग्न हो गया है। नदी में आए अचानक उफान को देखने के लिए सुबह से नदी पर लोगों की भीड़ लग गई। नदी के जलस्तर को बढ़ता देख प्रशासन ने चंबल तट पर होम गार्ड व पुलिस जवानों को तैनात किया है। इधर नदी में आए उफान से अब शहर में वर्षभर तक जल सप्लाए हो सकेगा। साथ ही उद्योग पर भी संकट के बादल नहीं छाएगे। नदी के चारों डेम लबालब होने से नदी किनारे स्थित दो तालाब को भी नदी के पानी से भरा जा रहा है।
जारी है बारिश का सिलसिला
जिले के साथ ही विकासखंड नागदा-खाचरौद में बीते तीन दिनों से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। बीते तीन दिनों में ३.५६ इंच बारिश दर्ज हुई है, वहीं सीजन में २६ इंच बारिश दर्ज हो चुकी है। उक्त मात्रा में बारिश होना विकासखंड के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। कारण पर्याप्त मात्रा में बारिश होने से खेतों में नमी बनी रहेगी। जिससे कृषकों को सिंचाई के लिए अन्य प्रकार के प्रयास नहीं करना पड़ेगा।
सुरक्षा को लेकर गार्ड तैनात
चंबल नदी के ऊफान पर आने से नदी का दृश्य देखने के लिए शहरवासियों की भीड़ उमड़ रही है। किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने मुक्तिधाम के समीप होम गार्ड व पुलिस जवानों को तैनात किया है। नदी के समीप लाइफ जैकेट, रस्सी व अन्य बचाव के उपकरण रखे गए है। पुलिस जवान नदी के समीप पहुंचने वाले लोगों को नदी तट से २०० मीटर की दूरी पर ही रोक रहे है। माता मंदिर जलमग्न होने से श्रद्धालुओं को माता के शिखर दर्शन कर लौटना पड़ रहा है।
Published on:
22 Aug 2018 08:58 pm
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
