28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम मोहन की चाची का निधन, अंतिम संस्कार के लिए उज्जैन रवाना हुए मुख्यमंत्री

CM Mohan Yadav Aunt Annapurna Yadav Passes Away : बताया जा रहा है कि, सीएम मोहन यादव की चाची का इंदौर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। आज शहर की गीता कॉलोनी से उनकी शव यात्रा निकाली जाएगी।

less than 1 minute read
Google source verification
CM Mohan Yadav Aunt Annapurna Yadav Passes Away

CM Mohan Yadav Aunt Annapurna Yadav Passes Away :मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की चाची अन्नपूर्णा यादव का शुक्रवार सुबह निधन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, उज्जैन के गीता कॉलोनी से आज उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। मुख्यमंत्री की चाची के निधन से न सिर्फ उनका पूरा परिवार, बल्कि पूरा शहर शोक में डूब गया है।

सीएम डॉ मोहन यादव की चाची अन्नपूर्णा यादव ने शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान अंतिम सांस ली है। बताया जा रहा है कि इंदौर के एक निजी अस्पताल में लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था। आज शुक्रवार को उज्जैन की गीता कॉलोनी से शव यात्रा निकाली जाएगी। चाची के निधन की खबर लगते ही मुख्यमंत्री मोहन यादव के आज दिनभर के कार्यक्रम रद्द कर दिे गए हैं। सीएम अपनी चाची की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए उज्जैन के लिए रवाना हो गए हैं।

यह भी पढ़ें- एमपी के पूर्व गृहमंत्री का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

यह भी पढ़ें- महाकाल भक्तों के लिए बड़ी खबर, 26 दिसंबर से 2 जनवरी तक भस्म आरती की ऑनलाइन बुकिंग बंद, ऐसे होंगे दर्शन

उज्जैन के लिए रवाना हुए सीएम मोहन

आपको बता दें अन्नपूर्णा यादव, समाज सेवी गोविंद यादव और बबलू यादव की माता हैं। तीन महीने पहले ही सितंबर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का निधन हुआ था। वे एक हफ्ते से बीमार चल रहे थे। पिता के जाने के कुछ महीने बाद ही सीएम यादव के परिवार में एक और गमी हुई है, बताया जा रहा है कि, मां समान चाची के निधन पर भी सीएम को गहरा सदमा लगा है।