27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video – कांग्रेस के अभियान में झलका महिला दर्द, बोली बहुत हो चुका अब

बंद दुकान का बिजली का बिल ४० हजार, सुनने वाला कोई नहीं

2 min read
Google source verification
patrika

Congress contact campaign

उज्जैन. कांग्रेस के नगर सम्पर्क अभियान रविवार को भैरूनाला क्षेत्र में चलाया गया। कांग्रेसियों ने घर-घर पहुंच कर लोगों से सम्पर्क किया और उनकी समस्या सुनी। इस दौरान लोग सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, भ्रष्टाचार, बिजली बिल की समस्या और राशन दुकान पर जारी मनमानी से दु:खी नजर आएं। कांग्रेसियों के पहुंचने पर क्षेत्र की एक महिला का दर्द झलक गया और उसने कहा कि अब बहुत हो गया। महिला ने अपनी बताई कि उनकी बंद दुकान का ४० हजार रूपए बिल आया है। कई बार बिजली दफ्तार के चक्कर लगा-लगाकर परेशान हो चुकी है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। कांग्रेसी नेताओं ने महिला का आवेदन लिया और उसकी समस्या के समाधान करवाने का आश्वासन दिया।

कांग्रेस पार्टी की तरफ से जिला स्तर पर नगर सम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसमें पार्टी के नेता डोट टू डोर लोगों से सम्पर्क कर रहे है। त्यौहारों के चलते पार्टी के अभियान की रफ्तार कुछ प्रभावति हुई है, लेकिन रंगपंचमी के बाद अभियान गति पकड़ेगा और बड़े कार्यक्रम होंगे। साथ ही पार्टी पूरी एकजुटता के साथ मैदान में उतरेगी। कांग्रेस पार्टी प्रदेश में 15 साल से सत्ता से दूर है। साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है और प्रदेश में अभी भी कांग्रेस पार्टी गुटबाजी से जूझ रही है। साथ ही भाजपा की पकड़े जनता में कम होती नजर नहीं आ रही है। इसी के चलते कांग्रेस भाजपा शासन के भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर जनता के बीच पहुंच रही है और चुनावी माहौल बना रही है।

भ्रष्टाचार पर घेरने की कोशिश
्रप्रदेश में भाजपा का चेहरा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान है। इस सरकार में व्यापम व डंपर जैसे घोटाले हुए। इसमें मुख्यमंत्री पर भी आरोप लगे, लेकिन कांग्रेस उन्हें घेर नहीं पाई। साथ ही इन बड़े मुद्दे पर भाजपा के खिलाफ माहौल नहीं बना सकी। कांग्र्रेस अब इन्हीं मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रही है। साथ ही उनकी समस्याओं के साथ भ्रष्टाचार को जोड़ रही है।