14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विद्यार्थियों के पक्ष में फैसला, जेल जा सकते सेंटपॉल के दो लोग

जिला न्यायालय ने कोर्ट ऑफ कंटेम्ट के तहत शनिवार को दिया फैसला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Gopal Swaroop Bajpai

•

Updated: 7 Jan 2018, 12:05 PM IST

patrika

Directorate of Public Instruction,District education officer,mp board exam time table 2017,

उज्जैन. जिला कोर्ट ने एक मिशनरी स्कूल के मैनेजर और प्राचार्य को शनिवार को दो माह की सजा और १० लाख रुपए जुर्माने की सजा दी है। न्यायालय के आदेश के बाद भी स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों को प्रवेश नहीं दिया था, जिसके खिलाफ बच्चों के पिता ने न्यायालय में दावा लगाया था। इसी मामले में न्यायालय ने शनिवार को फैसला दिया है।
वर्ष २०१६-१५ में एक मिशनरी स्कूल प्रबंधन ने बच्चों के प्रवेश को निरस्त कर टीसी पर पालकों के दुव्र्यवहार की बात लिख दी थी। इसके विरोध में बच्चों के पिता देवेंद्र माहेश्वरी ने जिला न्यायालय में अपील दायर की थी। मामले में पक्षकार अभिभाषक अजय सिंह गौतम ने बताया कि देवेंद्र माहेश्वरी द्वारा बच्चों का प्रवेश निरस्त करने के संबंध में न्यायालय की शरण ली थी। माहेश्वरी ने स्कूल प्रबंधन की अव्यवस्था, मनमानी फीस, डे्रस, कॉपी-किताबों को लेकर विरोध किया था। इस पर स्कूल प्रबंधन ने बच्चों का प्रवेश निरस्त कर दिया था। पूर्व में कोर्ट ने बच्चों को पुन: प्रवेश देने का फैसला सुनाया था। स्कूल प्रबंधन ने प्रवेश नहीं दिया। इस पर न्यायालय में कोर्ट ऑफ कंटेम्ट लगाया था। शनिवार को न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए तत्कालीन स्कूल मैनेजर और प्राचार्य को दो-दो माह की सजा और १० लाख रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है। निर्णय की कॉपी सोमवार तक उन्हें उपलब्ध हो पाएगी, जिसमें अन्य कई निर्णय भी न्यायायल ने दिए हैं।

लंबे समय से जारी विवाद
स्कूल प्रबंधन और विद्यार्थियों के अभिभावक के बीच लंबे समय से विवाद जारी है। एक पालक की शिकायत पर स्कूल की मान्यता तक निरस्त होने का आदेश जारी हो गया। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने न्यायलय व पुन अपील से स्कूल को बचाया।इसके बाद भी स्कूलों की शिकायतों का सिलसिला नहीं रूका। इधर, एक अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल से निकालने के संबंध में लगातार प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है।