10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिग्गी राजा घूम रहे घर-घर, आओ भगत संगत असंतोष

विधानसभा चुनाव की तैयारी - आज समन्वय बैठक, विधानसभावार कांग्रेसियों से करेंगे चर्चा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Gopal Swaroop Bajpai

•

Updated: 27 Jun 2018, 12:41 PM IST

patrika

दिग्गी राजा घूम रहे घर-घर, आओ भगत संगत असंतोष

उज्जैन. पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति अध्यक्ष दिग्विजयसिंह मंगलवार शाम शहर पहुंचे। सर्किट हाउस पर बमुश्किल पांच मिनट रुकने के बाद ही वह स्थानीय नेताओं से मिलने के लिए निकल गए। दिग्विजयसिंह लगभग एक दर्जन नेताओं के घर पहुंचे और व्यकितगत चर्चा की। रात करीब १२ बजे तक मेल मिलाप का दौर जारी रहा।

विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता दिग्विजय को पार्टी नेेताओं में समन्वय बनाने का जिम्मा सौंपा है। इसके चलते वह विभिन्न जिलों में एकता यात्रा निकाल रहे हैं। इसी कड़ी में वह शाम करीब ७ बजे शहर पहुंचे। सर्किट हाउस पर थोड़ी देर रुकने के बाद ही सिंह स्थानीय नेताओं से मिलने निकल गए।
जल्द स्वस्थ हो, कई कार्य हैं- शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनंतनारायण मीणा कुछ दिन पूर्व गंभीर बीमार हो गए थे जिसके चलते वह रेस्ट पर हैं। दिग्विजसिंह ने मीणा के घर पहुंच उनका कुशलशेम जाना। उन्होंने मीणा से जल्द स्वस्थ होने और कार्य में जुटने को भी कहा।

आज पंगत के साथ संगत

दिग्विजयसिंह ने सर्किट हाउस पर रात्रि विश्राम किया। बुधवार सुबह वह सर्किट हाउस पर वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा करेंगे। प्रवक्ता पुरुषोत्तम नागराज ने बताया, सुबह ११ बजे सिंह महाकाल मंदिर पहुंच पूजन-अर्चन करेंगे। इसके बाद वह चिंतामण मंदिर स्थित निजी सूरज गार्डन में समन्वय बैठक करेंगे। दोपहर में कार्यकर्ताओं के साथ ही भोजन व चर्चा करेंगे। दोपहर में वह देवास के लिए रवाना होंगे।

सभी गुट के लोग सक्रिय
दिग्विजय सिंह की उज्जैन दौरे को लेकर शहर में हर गुट के लोग सक्रिय है। हालांकि पिछले कई समय से कांग्रेस के कार्यक्रमों में एकजुटता का संदेश दिया जा रहा है। उज्जैन में ज्योतिरादित्य सिंधिया की आक्रोश सभा ने कार्यकर्ता में जोश भर दिया। इसी के साथ राहुल गांधी की मंदसौर रैली में भी उज्जैन से काफी संख्या में कार्यकर्ता गए। पिछले कई दिनों से युवक कांग्रेस अमित शाह के कथित नोटबंदी कांड को लेकर लगातार विरोध कर रही है।