11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तकनीकी खामी की आड़ में एक विद्यार्थी का फॉर्म भरा, अन्य को इनकार

विक्रम विवि में गुपचुप लिंक ओपन होने का मामला उजागर होने पर हुआ हंगामा, फिर पलटा विवि प्रशासन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Gopal Swaroop Bajpai

•

Updated: 29 Apr 2018, 6:19 PM IST

patrika

responsibility,convocation,ujjain news,Vikram University,University Administration,

उज्जैन. विक्रम विश्वविद्यालय में तकनीकी खामी की आड़ में एक विद्यार्थी का परीक्षा फॉर्म तारीख गुजरने के बाद जमा करवा लिया गया। यह सूचना छात्र संगठनों को लगी तो उन्होंने जमकर हंगामा किया। विद्यार्थियों के विरोध और विवि की गड़बड़ी उजाकर होने पर कुलपति प्रो. शीलसिंधु पाण्डे ने तकनीकी खामी के चलते अटके फॉर्म को जमा करने का आश्वासन दिया, लेकिन शनिवार को विवि प्रशासन फिर पलट गया। एबीवीपी के कार्यकर्ता कुलपति से चर्चा करने के लिए पहुंचे, लेकिन देर शाम तक कोई निर्णय नहीं हुआ। हालांकि एबीवीपी के नगर मंत्री अभिषेक राठौर कहना है कि रविवार को तकनीकी खामी से रुके विद्यार्थियों के लिए लिंक ओपन होगी।

क्या है समस्या

विवि प्रशासन ने स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर पाठ्यक्रम की अधिकतम अवधि पूरी कर चुके विद्यार्थियों को एक्सटेंशन नियम के तहत फॉर्म जमा करने की अधिसूचना निकाली। इस नियम के तहत पात्र दर्जनों विद्यार्थियों का डाटा ऑफलाइन था। यह विद्यार्थी ऑनलाइन फॉर्म जमा नहीं कर सके। अंतिम तारीख गुजरने से पहले विद्यार्थियों ने विवि प्रशासन से सम्पर्क किया। विवि अधिकारियों ने नोटशीट भी चलाई, लेकिन कुलपति ने अनुमति नहीं दी। विद्यार्थियों का कहना था कि अधिसूचना के बाद उनका फॉर्म भरवाया जाए। यह विवि की जिम्मेदारी है, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। इसके बाद कुछ विद्यार्थियों ने सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की।


दोषियों पर कार्रवाई के नाम पर मौन
कुलपति के सामने विद्यार्थियों ने तारीख गुजरने के बाद फाम जमा होने के सबूत रखें। तो कुलपति ने कुछ भी जानकारी होने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि लिंक ओपन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी, लेकिन विवि प्रशासन कार्रवाई के नाम पर पूरी तरह से मौन हो गया। साथ ही विवि की तकनीकी खांमी के चलते परीक्षा फार्म भरने से वंचित विद्यार्थियों को भी अवसर नहीं दे रहा है। हालांकि इस मामले की भी राजभवन व अन्य जगह शिकायत कर दी गई है। कई विद्यार्थी सीएम हेल्पलाइन तक पहुंच गए है।