15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

lok sabha election 2024: किसी को अलमारी तो किसी को मिली चारपाई, देखें मजेदार चुनाव निशान

निर्दलीय अनिल का अलमारी तो महेश का माइक चुनाव चिह्न, लोकसभा चुनाव में 9 उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित

2 min read
Google source verification
funny election signs in ujjain

Political Parties & Election Symbols- चुनाव में मजेदार चुनाव चिन्ह की काफी चर्चा होती है। बातें भी मजेदार ही होती हैं, जैसे कोई चारपाई पर बैठा है, कोई कुर्सी पर खड़ा है, किसी को अलमारी मिली है तो किसी के पास हैंडपेंप है।

लोकसभा चुनाव में भाजपा-कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवारों के सामने उनके नाम राशि वाले निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव में मैदान में उतरे हैं। इसमें महेश परमार नाम के निर्दलीय प्रत्याशी को माइक तो अनिल नाम के प्रत्याशी को अलमारी चुनाव चिह्न आवंटित हुआ है। ऐसे में एक ही नाम के दो उम्मीदवार रहेंगे, लेकिन चुनाव चिह्न अलग-अलग रहेंगे।

एक ही नाम के दो-दो प्रत्याशी उतरे लोकसभा चुनाव के लिए नाम वापसी के बाद चुनावी समर में 9 उम्मीदवारों ही रह गए है। इनमें 2-2 उम्मीदवार ऐसे है जो एक ही नाम के है। दरअसल चुनाव की रणनीति में भाजपा-कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के सामने उनके हूबहू नाम वाले उम्मीदवार खड़े किए जाते हैं।

इसका फायदा यह होता है कि अगल चुनाव चिह्न की जगह सिर्फ नाम देखकर ही इवीएम में बटन दबाया तो अधिकृत उम्मीदवार को वोट कम हो जाते हैं। हालांकि लोकसभा चुनाव में इसका ज्यादा बड़ा फायदा नहीं मिलता है। बाजवूद इसके एक जैसे नाम वाले उम्मीदवार खड़े हो जाते हैं। ऐसे में मतदताओं को सजग रहकर अपने वोट डालने की जरूरत है।

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस से भाजपा में क्यों आए सीनियर नेता, रामनिवास रावत ने बताई यह सच्चाई
MP Loksabha 2024 News: कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए शारदा सोलंकी और अक्षय बम, क्या दोनों को मिलेगी राहत?
MP Loksabha 2024 News: राजनाथ बोले- कुछ ही साल में विलुप्त हो जाएगी कांग्रेस पार्टी, वो डूबता जहाज

किसे क्या मिला चिह्न

भाजपा के प्रत्याशी अनिल फिरोजिया चुनाव चिह्न कमल, बहुजन समाज पार्टी के एडवोकेट प्रकाश चौहान को हाथी चुनाव चिह्न, इंडियन नेशनल कांग्रेस के महेश परमार को हाथ, भीम सेना के डॉ हेमंत परमार को ऑटो रिक्शा, निर्दलीय अभ्यर्थी अनिल को अलमारी, निर्दलीय ईश्वरलाल वर्शी को बैटरी टार्च, निर्दलीय गंगा मालवीय को चारपाई, निर्दलीय महेश परमार को माइक एवं निर्दलीय सुरेश बागरी को टेलीविजन चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है।

किसी को मिलेगा ब्रीफ केस तो किसी को सब्जी की टोकरी, देखें मजेदार चुनाव चिह्न

बड़ी खबरें

View All

उज्जैन

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग