10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंदिर व सवारी के दर्शन के लिए जा रहे भक्त रहे सावधान, सक्रिय हुई गैंग

महाकाल मंदिर में महिला श्रद्धालु के गले से चेन ले भागा बदमाश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Gopal Swaroop Bajpai

•

Updated: 29 Jul 2018, 5:18 PM IST

उज्जैन. सवान माह क साथ ही धार्मिक कार्यक्रमों की शुरूआत हो गई। मंदिरों पर भक्तों की काफी संख्या में उपस्थिति रहेगी। साथ ही बाहरी शहरों से भी भक्त महाकाल व सवारी के लिए दर्शन करने पहुंचे। ऐसी भीड़ का फायदा उठाने के लिए शहर में चोरों की गैंग सक्रिय हो जाती है। इन गैंग की घटना अब सामने भी आने लगी है। शनिवार को महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए आई एक महिला श्रद्धालु को चोरों ने अपना शिकार बनाया। ऐसी घटनाओं से बचने के लिए लोगों भी अब सतर्क रहने की जरूरत है।

महाकाल मंदिर में सुरक्षा के दावों को धता बताकर शनिवार को चेन स्नैचर्स आंधप्रदेश से आई महिला श्रद्धालु के गले से ५० ग्राम वजनी सोने की चेन झपटकर भाग निकला। महिला श्रद्धालु ने महाकाल थाना पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज करवाना चाही परंतु पुलिस ने इनकार कर दिया। बाद पुलिस शिकायती आवेदन लेने को तैयार हुई।

बी. माहेश्वरी पति सत्यनारायण निवासी आंध्रप्रदेश अन्य परिजनों के साथ दो दिन पूर्व उज्जैन दर्शन के लिए आए हैं। शनिवार सुबह वे महाकाल दर्शन करने गए थे, तभी स्वप्नेश्वर महादेव मंदिर के पास अज्ञात बदमाश उनके गले में डली ५० ग्राम वजनी चेन निकाल कर भाग निकला। महिला को भीड़ होने से चेन झपटने का अहसास तक नहीं हुआ। बाद में पता चला कि उनके गले से चेन गायब है। पीडि़त महिला और उनके परिजनों ने महाकाल चौकी पहुंच कर शिकायत की, जहां से उन्हें महाकाल थाना भेज दिया गया। यहां पुलिस ने रिपोर्ट लिखने से इनकार करते हुए तीन घंटे बाद शिकायती आवेदन लिया है। महाकाल चौकी प्रभारी आशा सोलंकी के अनुसार स्वप्नेश्वर महादेव मंदिर के आसपास पर्याप्त कैमरे नहीं लगे हैं। जो कैमरा लगा है वह भी विपरीत दिशा में, एेसे में चेन स्नैचर्स कैमरे में कैद नहीं हो पाया। हालांकि फिर भी मंदिर क्षेत्र के फुटेज खंगाल कर संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की जा रही है।