10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video : भस्म आरती : सावन का पहला दिन और चंद्रग्रहण के बाद कुछ ऐसे सजे महाकाल

पुष्प हार, चंदन और विभिन्न सामग्रियों से भस्म आरती में भगवान श्रीमहाकालेश्वर पर चंद्रमा की आकृति बनाई गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 28 Jul 2018, 1:17 PM IST

patrika

ujjain news,Mahakaleshwar Temple Ujjain,mahakal shringar,mahakal darshan,Bhasm Aarti Darshan,

उज्जैन. 27 जुलाई की रात सदी के सबसे बड़े चंद्रग्रहण की रात रही। यही वजह रही कि तड़के 4 बजे होने वाली भगवान महाकाल की भस्म आरती थोड़ी विलंब से आरंभ हुई। आरती के पहले पूरे मंदिर की धुलाई-सफाई हुई। इसी के साथ शिव के अतिप्रिय सावन मास की शुरुआत भी हुई। सावन के पहला दिन बाबा महाकाल की भस्म आरती में पुष्प हार, चंदन और विभिन्न सामग्रियों के साथ चंद्रमा की ही आकृति बनाई गई। भस्मी रमैया राजाधिराज बाबा महाकाल का शनिवार को मनभावन शृंगार किया गया। महाकाल के इस अद्भुत रूप का दर्शन कर भक्त धन्य हो गए। भस्म आरती में झांझ-डमरुओं की गूंज पर भक्तजन झूम उठे।

महाकाल की आरती में गूंजे जयकारे
भोलेनाथ महाकाल की आरती में शंख-झालर और डमरुओं की गूंज थी। प्रतिदिन भगवान महाकाल का आंगन जयकारों से गूंजता है। बिल्व पत्र, भांग और चंदन से अलौकिक शृंगार किया जाता है। भस्म आरती के बाद सुबह 10.30 बजे भोग आरती होती है। भोलेनाथ भगवान महाकाल अपने भक्तों को निराले स्वरूप में दर्शन देते हैं। चंदन-ड्रायफ्रूट आदि से उन्हें सजाया जाता है। शृंगार भी ऐसा कि देखते ही मन आनंदित हो जाए।

पुष्प हार से सजे महादेव
गले में पुष्पों का हार सुशोभित था, तो त्रिपुंड व त्रिनेत्र से मुखारविंद दमक रहा था। भोलेनाथ को जल-दूध, दही और चंदन से स्नान के बाद पंचामृत पूजन किया गया। राजाधिराज महाकाल का मनभावन शृंगार हुआ। ज्योतिर्लिंग पर श्वेत चंदन से चंद्रमा का आकर्षक स्वरूप बनाया गया, भक्तों ने इस निराले रूप के दर्शन किए तो पूरा हॉल जयकारों से गूंज उठा।

बिल्व पत्रों से सुशोभित राजा
बिल्व पत्रों और फूलों के हार से सजाया गया। यह रूप भक्तों को हर पल आनंदित करता है। प्रतिदिन अनूठे शृंगार होते हैं। भस्मी रमाने वाले बाबा महाकाल को पहले जल-दूध से स्नान कराया, इसके बाद भस्मी रमाई गई। भांग और ड्रायफ्रूट का शृंगार किया जाता है। उनके मुख पर चंदन का त्रिपुंड तो गले में पुष्पों की माला शोभा बढ़ा रही थी। तरह-तरह के सूखे मेवे भी शृंगार में उपयोग किए जाते हैं। बाबा का यह रूप बड़ा ही मनोहारी होता है। विविध प्रकार के शृंगारों में भांग शृंगार सबसे अनूठा और खास माना जाता है।

उनका स्वरूप बड़ा मनोहारी
वे तन पर भस्मी लगाते हैं और मृगछाला ओढ़कर भक्तों को धन-धान्य का आशीर्वाद देते हैं। बाबा महाकाल त्रिपुरारी का स्वरूप बड़ा ही मनोहारी है। भक्तों को आशीर्वाद देते हैं। उनके कई रूप हैं, सभी झलक पाने को आतुर रहते हैं। हमेशा श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर में उमड़ती है। जब भोले भस्मी रमाए बैठते हैं, तो उनका स्वरूप बड़ा ही मनोहारी नजर आता है। सुबह भस्मी से स्नान करते हैं। गर्भगृह में चारों तरफ भस्मी फैली होती है। जिससे ऐसा लगता है, मानों भक्त बाबा के हिमालय पर्वत पर दर्शन कर रहे हों। बाबा अनेक रूपों में भक्तों को दर्शन देकर धन्य करते हैं। महाकाल मंदिर में अनेक छोटे-बड़े मंदिर हैं। इनके दर्शन के लिए भी श्रद्धालु पहुंचते हैं।

बालभोग आरती में सुंदर दर्शन
हर दिन सुबह 10.30 बजे नियमित बालभोग आरती झांझ-डमरू, शंख-नगाड़ों के साथ होती है। भोग आरती में सुंदर आकृति से शृंगार किया गया। भोले को बिल्व पत्रों से सजाया गया। उनके भोग में लड्डू और पकवान रखे जाते हैं। वे बड़े ही जतन से भोग लगाते हैं। बाबा महाकाल की शंख-झालर और डमरू के साथ बाबा की आरती हुई। पंडे-पुजारी इनका अनोखा शृंगार करते हैं। फिर बाबा महाकाल को नैवेद्य का भोग अर्पण किया जाता है। भोग आरती में बाबा अलग ही अंदाज में नजर आए।