महिला-पुरुषों ने भी खरीदे गिफ्ट
युवाओं के साथ ही महिला-पुरुषों ने भी गिफ्ट खरीदे। फेंडशिप डे को खास बनाने के लिए किसी ने स्कूल-कॉलेज या कॉलोनी के दोस्तों के लिए, किसी ने जीवनसाथी के लिए किसी, तो किसी ने अपने माता-पिता, दादा-दादी या बच्चों के लिए गिफ्ट्स लिए हैं। कुछ खास देने की चाह को समझते हुए बाजार में भी वैरायटियों की कमी नहीं रही। बाजार में पांच से लेकर एक हजार रुपए तक की कीमत के फ्रेंडशिप गिफ्ट उपलब्ध हैं। गिफ्ट शॉप संचालक दिनेश धनवानी ने बताया, फ्रेंडशिप-डे पर बैंड व चॉकलेट्स के साथ ही अन्य गिफ्ट की मांग बढ़ी है। अधिकांश लोग अपने दोस्त को कुछ स्पेशल देना चाहते हैं और इसलिए डिमांड्स को ध्यान में रख बाजार में कई प्रकार के आइटम्स उपलब्ध हैं। किशोर मुलानी बताते हैं, हर रिश्ते में दोस्ती छिपी होती है इसलिए इस बार हर वर्ग की पसंद के अनुसार बाजार में गिफ्ट्स उपलब्ध हैं।