व्यापारी इसे अब तक नहीं समझ पाए
होटल व्यवसायी अनिल गंगवाल ने बताया कि जीएसटी से कॉम्प्लीकेशन बहुत हुए हैं। 20 से अधिक बार इसमें संशोधन किए गए। व्यापारी इसे अब तक समझ ही नहीं पाए हैं। इसके कारण व्यापार बहुत चौपट हुआ है। होटल के लिए पहले 12 था, फिर 18 हुआ, तो लगातार बदलते नियमों से अच्छा व्यापारी भी मुनिम बनकर रह गया। वन पाइंट टेक्स का दावा करने के बाद भी व्यापारी कहां बच पाया है। स्पष्ट तौर पर आने वाले समय में जीएसटी जिस हिसाब से लागू किया गया है, वह अच्छा कदम हो सकता है, लेकिन वर्तमान में तो लोग इससे परेशान ही हुए हैं।