पंडित जगदीश शर्मा के अनुसार वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का प्रवेश द्वार सबसे महत्वपूर्ण स्थान होता है। यही से प्रवेश करते समय घर की सकारात्मकता और नकारात्मकता का पता चल जाता है। यह घर का वो स्थान होता है, जिससे महालक्ष्मी घर में प्रवेश करती है। इसलिए वास्तुविदों के मुताबिक प्रवेश द्वार सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण होना चाहिए। भारतीय संस्कृति में कुछ आसान बातों को ध्यान में रखकर आप अपने घर का वास्तु सुधार सकते हैं और घर में सुख, शांति और समृद्धि को बापस ला सकते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वे उपाय....