16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विवादों में ऋतिक रोशन, एड में महाकाल की थाली मंगवाने पर मचा बवाल

महाकाल मंदिर के पुजारी बोले- दूसरा समाज होता तो कंपनी को जला देता..माफी मांगें

2 min read
Google source verification
hrithik.jpg

उज्जैन. ऑनलाइन फूड कंपनी जोमैटो के एक विज्ञापन को लेकर बवाल मचता नजर आ रहा है और इस ऐड को एक्टर ऋतिक रोशन पर फिल्माया गया है। विवाद की वजह एड को बाबा महाकाल से जोड़ा जाना है। जिसे लेकर महाकाल मंदिर के पुजारियों ने विरोध जताया है और जोमैटो कंपनी व एक्टर ऋतिक रोशन से माफी मांगने की मांग की है। महाकाल मंदिर के पुजारियों के द्वारा विरोध जताए जाने के बाद अब इस विज्ञापन पर बवाल मचता नजर आ रहा है।

विज्ञापन कर विवादों में ऋतिक
दरअसल ऋतिक रोशन ने जोमैटो कंपनी का एक विज्ञापन किया है जिसमें वो उज्जैन के महाकाल मंदिर में प्रसाद के रूप में मिलने वाली महाकाल थाली को ऑनलाइन मंगवाने की बात कह रहे हैं। विज्ञापन में ऋतिक कहते हैं कि थाली खाने का मन किया, उज्जैन में हैं तो महाकाल से मंगा लिया। जिसे लेकर अब विवाद मच गया है,महाकाल मंदिर के पुजारियों ने अपना विरोध जताया है। पुजारी महेश का कहना है कि महाकाल मंदिर से इस तरह की कोई थाली दुनिया के किसी भी कोने में तो क्या, उज्जैन में भी डिलीवर नहीं की जाती है। जोमैटो और ऋतिक रोशन को माफी मांगना चाहिए।

यह भी पढ़ें- हे भगवान ! 10 मिनट तक रोड पर पत्नी की लाश को कलेजे से लगाकर बिलखता रहा पति, वीडियो बनाते रहे लोग

दूसरा समाज होता तो कंपनी में आग लगा देता- पुजारी
महाकाल मंदिर के पुजारी महेश ने कहा कि जिस तरह का विज्ञापन बनाया गया है उसे बनाने से पहले कंपनी को सोचना चाहिए। हिंदू समाज सहिष्णु है, वो कभी उग्र नहीं होता। अगर कोई दूसरा समाज होता तो ऐसी कंपनी में आग लगा देता। कंपनी हमारी भावनाओं के साथ ऐसा खिलवाड़ न करें। कंपनी ने ये भ्रामक प्रचार किया है। उन्होंने आगे कहा कि महाकाल मंदिर अन्न क्षेत्र में भक्तों को भोजन थाली में दिया जाता है, लेकिन थाली का भोजन डिलीवर करने का कोई प्रावधान नहीं है। पुजारियों ने चेतावनी दी है कि अगर कंपनी इसके लिए माफी नहीं मांगती है तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- धमकीबाज थानेदार : बात नहीं मानेगा तो जमीन में जिंदा गाड़ दूंगा, वीडियो वायरल

बड़ी खबरें

View All

उज्जैन

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग