11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाकाल लोक में मुस्लिम दोस्त के साथ पकड़ाई युवती, हिंदू जागरण मंच ने पुलिस को सौंपा युवक

Girl caught with Muslim friend in Mahakal Lok: भोपाल से एनटीपीसी की परीक्षा देने आई युवती महाकाल लोक में मुस्लिम दोस्त के साथ पकड़ाई। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा। (MP News)

less than 1 minute read
Google source verification
Girl caught with Muslim friend in Mahakal Lok mp news

Girl caught with Muslim friend in Mahakal Lok (फोटो सोर्स-ANI)

MP News: हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने महाकाल लोक से मुस्लिम युवक और युवती को पकड़ा। युवती भोपाल से एनटीपीसी की परीक्षा देने आई थी। यहां बडनगर के रहने वाले मुस्लिम युवक के साथ त्रिवेणी संग्रहालय देखने पहुंची। पुलिस ने युवती को वने स्टॉप सेंटर भेजा। वहीं युवक से पूछताछ कर छोड़ दिया। (Girl caught with Muslim friend in Mahakal Lok)

NTPC की परीक्षा देने आई थी युवती

महाकाल थाना टीआई गगन बादल ने बताया कि भोपाल निवासी युवती एनटीपीसी की परीक्षा देने उज्जैन आई थी। इसी दौरान वह बडनगर में रहने वाले दोस्त जावेद मंसूरी के साथ श्री महाकाल महालोक में त्रिवेणी संग्रहालय देखने पहुंची। सूचना मिलने पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता पहुंच गए और बाद में पुलिस पहुंची और दोनों को थाने लेकर आए।

यह भी पढ़े- इंदौर से आगे जाएंगी ट्रेन, मुंबई तक होगा सीधा रूट, दिसंबर तक खत्म होगा काम!

युवती का क्लासमेट है जावेद

पूछताछ में सामने आया कि जावेद युवती के साथ पढ़ता था और क्लासमेट रहा। युवती परीक्षा देने आई तो जावेद बडनगर से मिलने के लिए उज्जैन पहुंच गया। टीआइ बादल के मुताबिक युवती को वन स्टॉप सेंटर भेजा है। उसके परिजन को बुलाया गया। उनके आने के बाद सुपूर्द कर दिया। मामले में किसी प्रकार का प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है।