26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चौंकाने वाली प्रेम कहानी: होनी थी बच्चों की सगाई, समधि-समधन ने बसा लिया अपना घर

MP News: बेटे को पसंद आई लड़की, होने वाली थी दोनों की सगाई, सगाई से पहले मां घर से भागी, समधि-समधन ने बसाया अपना घर... चौंका देगी एमपी की ये Shocking Love Story
less than 1 minute read
Google source verification
groom was not happy dowry married another girl in 25 days after wedding Crime

प्रतीकात्मक तस्वीर

MP News: कहा जाता है, प्यार न उम्र देखता है, न रिश्ते की सीमाएं मानता है। ऐसा ही एक अनोखा मामला बड़नगर में सामने आया है। एक लड़की के लिए रिश्ता लेकर पहुंचे 50 वर्षीय व्यक्ति को लड़के की मां से प्रेम हो गया। सगाई से पहले ही महिला घर छोड़ भावी समधी के घर चली गई। करीब 15 दिन तलाश के बाद पुलिस ने ढूंढ निकाला। महिला को घर भेजने की कोशिश की गई, तो उसने साफ कहा- अब यही मेरे जीवनसाथी हैं, मैं इनके साथ ही रहना चाहती हूं।

बेटे ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी, 15 दिन बाद लड़की के घर मिली

उज्जैन में सामने आए इस मामले में टीआइ अशोक पाटीदार ने बताया कि चिकली निवासी एक व्यक्ति अपनी बेटी के लिए बड़नगर तहसील के ऊंटवास में रिश्ता देखने गया था। बातचीत के बाद लड़की-लड़के ने एक-दूसरे को पसंद किया। सगाई की तैयारी शुरू हुई। 14 अक्टूबर को ऊंटवास की 45 वर्षीय महिला (लड़के की मां) लापता हो गई। 15 को बेटे ने बड़नगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। 15 दिन बाद पता चला कि वह चिकली में रह रही है। पुलिस पहुंची तो पाया कि महिला लड़की के पिता के साथ रह रही है। दोनों को थाने लाया गया, जहां सच्चाई सामने आई।

नहीं मानी महिला

थाने में महिला को करीब तीन घंटे तक समझाने का प्रयास किया गया। उसकी मां, सास और अन्य परिजन ने भी समझाया, लेकिन उसने साफ कहा कि वह अब ससुराल या मायके नहीं जाएगी। टीआइ पाटीदार के अनुसार महिला का पति जीवित है। जिसके साथ वह रहना चाहती है, उसकी पत्नी का निधन हो चुका है। महिला के अडिग रहने पर फिलहाल उसे चिकली निवासी व्यक्ति के साथ जाने दिया गया।