16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अद्र्धवार्षिक परीक्षा में फेल होने पर नौवीं का छात्र फंदे पर झूला, मौत

आरक्षक मौसी के यहां रहकर करता था पढ़ाई, मौसेरे भाई को सामान लेने भेजकर किशोर ने कदम उठाया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Gopal Swaroop Bajpai

•

Updated: 20 Dec 2017, 12:14 PM IST

patrika

Suicide,crime,death,hanging death,dead of student,

उज्जैन. अद्र्धवार्षिक परीक्षा में फेल होने से दुखी १५ वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोर कंट्रोल रूम पर पदस्थ आरक्षक मौसी के यहां रहकर पढ़ाई करता था। घटना के पहले उसने मौसेरे भाई को लेने के लिए महानंदा नगर पहुंचाया था। सामान लेकर लौटे भाई ने जब दरवाजा खटखटाया तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला। सूचना पर कंट्रोल रूम से पहुंची मौसी और अन्य पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़कर शव को उतारा।
नीमच निवासी शुभम पिता लीलाधर धाकड़ डीआरपी लाइन में निर्मित शासकीय आवास निवासी मौसी शारदा धाकड़ के यहां रहकर पढ़ाई करता है। लोकमान्य तिलक स्कूल में वह नौवीं कक्षा में अध्ययन करता था। बीते सप्ताह अद्र्धवार्षिक परीक्षा आयोजित हुई। जिसका परीक्षा परिणाम मंगलवार दोपहर को दिया गया। माधव नगर थाने के जांच अधिकारी एसआई लक्ष्मण उईके ने बताया कि शुभम दोपहर १.३० बजे घर पहुंचा। मौसी कंट्रोल रूम में आरक्षक के पद कार्यरत है। स्कूल से घर लौटकर उसने परीक्षा परिणाम के बारे में मौसेरे भाई मयंक को बताया। वह परीक्षा में फेल हो गया था। जिस पर मयंक ने ढांढस बंधाते हुए वार्षिक परीक्षा के लिए अच्छी तैयारी करने की बात की। शाम ४ बजे मयंक को सामान लाने के लिए महानंदा भेज दिया। मयंक करीब एक घंटे बाद घर पहुंचा तो दरवाजा खटखटाने पर अंदर से कोई आवाज नहीं आई। मोबाइल पर फोन लगाने पर नहीं उठाया। इस पर मयंक ने शारदा को फोन करके बताया। शारदा ने शुभम के फोन पर फोन लगाया, लेकिन फोन रिसीव नहीं करने के चलते वह घबराई हुई घर पहुंची। सूचना पर माधव नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया तो शुभम फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे पर उसने फांसी लगाई। घटना के बाद शुभम का शव उतारा गया और शव को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। एसआई उईके ने बताया कि शव को पीएम रूम में रखवा दिया गया है। बुधवार सुबह शव का पीएम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। शुभम के पिता नीचम में किसान है। वह इकलौता बेटा था। इस वर्ष ही पढ़ाई के लिए उज्जैन आया था।
रिजल्ट के बाद से ही था उदास
मयंक ने बताया रिजल्ट आने के बाद से शुभम उदास था। आमतौर पर स्कूल से आने के बाद वह भोजन करता था। लेकिन मंगलवार को उसने भोजन करने से मना कर दिया। उसने शुभम को समझाने का प्रयास किया। उसे हंसाया भी सही। इसके बाद उसने महानंदा नगर से दूध लाने के लिए कहा। वापस लौटा तो वह इस दुनिया मेंं नहीं था।