25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सांसद के अनशन पर नेताओं ने पानी पी-पीकर विपक्ष को कोसा, जाने क्या है मामला

अंबेडकर प्रतिमा के समीप चला ९ घंटे का अनशन, भाजपाई बोले-कांगे्रस को विपक्ष का अभ्यास नहीं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 13 Apr 2018, 8:08 AM IST

patrika

hunger strike,parliament,opposition,nausea,mp chintamani malviya,tower chowk,

उज्जैन. संसद की कार्रवाई नहीं चलने देने के आरोप में गुरुवार सुबह ९ बजे से सांसद चिंतामणि मालवीय अनशन पर बैठे। टॉवर चौक स्थित अंबेडकर प्रतिमा के पास लगे मंच से भाजपा नेताओं ने पानी पी-पीकर विपक्ष को कोसा। चिलचिलाती गर्मी में बैठे नेता हर थोड़ी देर में मिनरल वॉटर पीते दिखे। कुछ को तो भाषण बीच में रोककर पानी पीना पड़ा। सांसद ने कहा कि कांग्रेस को विपक्ष में रहने का अभ्यास नहीं है, इस कारण इनके नेता तानाशाही भरा रवैया अपनाए हुए हैं। शाम ६ बजे अनशन समाप्त हुआ।
शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर एनडीए के सभी सांसदों ने अपने क्षेत्र में एक दिन का अनशन किया। इसी कड़ी में सांसद मालवीय भी शाम ६ बजे तक बैठे रहे। बारी-बारी से भाजपा के सभी स्तर के नेताओं ने संबोधन दिया। सांसद मालवीय ने कहा कि संसद पर प्रतिदिन करीब ९.५० करोड़ रुपए खर्च होता है, लेकिन विपक्ष अलोकतांत्रिक तरीके से कार्रवाई नहीं चलने दे रहा। ये देश की जनता द्वारा दिए बहुमत का अपमान है। उन्होंने राहुल गांधी को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना भी की। भाजपा नगराध्यक्ष इकबालसिंह गांधी, विधायक मोहन यादव, अनिल फिरोजिया, महापौर मीना जोनवाल, महामंत्री सुरेश गिरि, राकेश अग्रवाल, वीरेंद्र कावडि़या, राजकुमार जटिया, महेंद्र गादिया, जयप्रकाश जूनवाल आदि ने संबोधित किया।
सांसद ने भी जल तो पिया
अनशन पर बैठे सांसद ने भी मंच पर ही बोतलबंद पानी तो ग्रहण किया। अनशन को लेकर माना जा रहा था कि वे पानी भी नहीं पिएंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। इसको लेकर भी भाजपाइयों में चर्चा रही कि पानी या जूस पिलाकर ही अनशन तुड़वाया जाता है। अनशन पर बैठने के दौरान पानी क्यों..?
---------
पुराने विवाद को लेकर वृद्धा साथ मारपीट
उज्जैन ञ्च पत्रिका. मित्र नगर पुलिस कॉलोनी नानाखेड़ा के सामने पुराने विवाद को लेकर वृद्ध महिला के साथ एक युवक ने मारपीट कर घायल कर दिया। महिला ने इसकी शिकायत नानाखेड़ा थाना में दर्ज करवाई है। पुलिस के अनुसार उमा पति प्रकाश मिश्रा (६२) के साथ पारिवारिक विवाद व के चलते सोनू पिता महेश निवासी आनंद नगर ने मारपीट कर गालियां दी। घायल महिला को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसे सिर में मामूली चोट आई है। महिला ने बताया कि उनके पति की सालों पूर्व मौत हो गई है। बदमाश से पुराना विवाद है।