10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video : चेंजमेकर : हमसफर के साथ नई राह पर चलने वाले दंपतियों ने राजनीति को स्वच्छ करने का लिया संकल्प

विवाह समारोह के दौरान सैकड़ों लोगों ने लिया राजनीति को स्वच्छ करने का संकल्प
5 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 19 Apr 2018, 1:44 PM IST

patrika

Politics,resolution,positive thinking,ujjain news,akshay tritiya,Social Campaign,changemaker,

उज्जैन. कोई भी शुभ कार्य करने का सबसे अच्छा मुहूर्त है अक्षय तृतीया। इन दिन नए रिश्ते जुड़ते हैं। घर में नई वस्तु का आगमन होता है। चल-अचल संपत्ति में निवेश होता है। लेकिन इस बार जागरूक लोगों ने देश की राजनीति में स्वच्छता के अभियान की शुरुआत के संकल्प के साथ देश की तरक्की और भविष्य के लिए भी निवेश किया।

लोगों ने वादा किया कि वे स्वार्थी, भ्रष्ट और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को नकार कर राजनीति में सकारात्मक सोच वाले अच्छे व्यक्तियों को लाएंगे। ये प्रण भी किया कि पत्रिका के इस सामाजिक अभियान में हिस्सा लेकर खुद तो बदलाव के नायक बनेंगे और ऐसे लोगों को ढूंढकर आगे लाएंगे, जो देश के विकास और समृद्धि के प्रति समर्पित हों। बुधवार को शहर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में पत्रिका टीम पहुंची तो वहां सैकड़ों लोगों ने हाथ उठाकर राजनीति से गठबंधन किया। लोगों ने चेंजमेकर और वॉलंटियर का नामांकन भी भरा। उन्होंने कहा देश की राजनीति दूषित हो गई है। इसे स्वच्छ करने के लिए हमें आगे आना ही होगा। पत्रिका का अभियान प्रशंसनीय है।

नव दंपतियों ने देश के लिए लिया आठवां वचन
हमसफर के साथ जीवन की नई राह पर चलने वाले दंपतियों ने देशहित में राजनीति को स्वच्छ करने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने एक-दूसरे के लिए सात वचन तो लिए ही, आठवां वचन देश के लिए भी लिया है कि स्वच्छ राजनीति के लिए वह महाअभियान का हिस्सा बनेंगे।

कृषि उपज मंडी प्रांगण में बुधवार को सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोह हुआ। इसमें शामिल ११३ जोड़े विवाह बंधन में बंधने के बाद पत्रिका के चेंजमेकर महाअभियान से जुड़े। नव दंपतियों के साथ ही परिजन व आयोजन समिति के सदस्यों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वह राजनीति को स्वच्छ करने में अपना योगदान देंगे। पत्रिका के अभियान की आयोजन समिति के केसरसिंह पटेल और अन्य ने नवदंपतियों के इस अनुकरणीय कदम की सराहना की।

देश हित में जरूरी स्वच्छता
देश के विकास के लिए स्वच्छ व स्वस्थ राजनीति आवश्यक है। पत्रिका का महाअभियान इस दिशा में सराहनीय कदम है। हम भी इससे जुड़कर स्वच्छ राजनीति के लिए योगदान देंगे।
- मंगलेश जायसवाल, सुभाषनगर

अच्छे लोगों को आगे आना चाहिए
राजनीति से समाज अछूता नहीं रह सकता, इसलिए इस क्षेत्र में भी सामाजिक भागीदारी आवश्यक है। राजनीति में अच्छे लोगों को आगे आने की आवश्यकता है।
- हेमसिंह, धनोडिय़ा महिदपुर

स्वच्छ राजनीति के लिए राठौर क्षत्रिय समाज आया आगे
राठौर क्षत्रिय समाज ने देश के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के निर्वहन में पहल की है। समाजजनों ने सामूहिक रूप से इस बात का संकल्प लिया है कि वे देश की राजनीति को स्वच्छ करने में अपने स्तर पर योगदान देंगे। समाजजन इस महाभियान में भागीदारी के लिए आगे आए हैं।

अक्षय तृतीया पर बुधवार को सामाजिक न्याय परिसर में राठौर क्षत्रिय समाज द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। समाजजनों ने इस महत्वपूर्ण सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करने के साथ ही देश में स्वच्छ राजनीति के लिए भी योगदान देने की सहर्ष स्वीकृति दी। पत्रिका के चेंजमेकर महाअभियान से जुड़कर समाजजनों ने सामूहिक रूप से राजनीति को स्वच्छ करने में सहयोग देने का संकल्प लिया। साथ ही इस अभियान को राजनीति में सुधार के लिए बड़ी पहल बताया। समाज के युवा कपिल राठौर ने कहा, राजनीति में शिक्षित, सक्रिय, कर्मठ व युवा ऊर्जावान लोगों को आगे आने की आवश्यकता है। सत्यनारायण राठौर ने भी देश के विकास के लिए सबसे पहले राजनीति में स्वच्छता को महत्वपूर्ण बताया।

चेंजमेकर अभियान से जुडने का संकल्प
पत्रिका के चेंज मेकर अभियान में सहभागिता के लिए अभा ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों के साथ ब्राह्मण समाज की युवतियों ने भी संकल्प लिया। ब्राह्मण समाज संजय शर्मा ने कहा कि स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं को पुनस्र्थापित करने के साथ ही राजनीतिक स्वच्छता की आवश्यकता है। पत्रिका का अभियान सराहनीय है और ब्राह्मण समाजजन अभियान में जुडऩे का संकल्प लेते हैं। इस अभियान में वह हर संभव सहयोग करेंगे, ताकि अच्छे लोग राजनीति में आगे बढ़ पाएं। माया त्रिवेदी के अनुसार राजनीतिक स्वच्छता और शुचिता के लिए अब बदलाव की दरकार हैं। नए लोगों को आगे आना होगा। इसके लिए पत्रिका ने चेंजमेकर अभियान से मार्ग प्रशस्त किया है। राजनीति के शुद्धिकरण के लिए पत्रिका का अभियान अभूतपूर्व है। ब्राह्मण समाज की युवतियों ने पत्रिका के चेंजमेकर अभियान को सराहनीय बताते हुए इस अभियान में जुडऩे का संकल्प लिया। इस दौरान ३५ से अधिक समाजजन मौजूद थे।

अच्छे लोगों को आगे आने का अवसर
अच्छे लोगों की सक्रियता से खराब हो चुके मौजूदा सिस्टम में सुधार किया जा सकता है। वैष्णव बैरागी समाज के दारोमदार दास बैरागी का कहना है कि राजनीति में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, जात-पातं, मनमानी का बोलबाला होने से अच्छे लोगों ने राजनीति से दूरी बना रखी है। अच्छे लोगों का प्रवेश होने से राजनीति स्वच्छ होगी। इसके लिए पत्रिका की पहल सराहनीय है। पत्रिका के माध्यम से अच्छे लोगों को आगे आने का अवसर मिल रहा है। समाज के १२ से अधिक पदाधिकारियों ने राजनीति की शुद्धता देश हित में काम करने वाले को चुनने का संकल्प दिया।

क्षेत्रवासियों ने लिया चेंजमेकर का संकल्प

पत्रिका चेंजमेकर अभियान के तहत आगर रोड स्थित इंदिरानगर में क्षेत्रवासियों ने राजनीति को शुद्ध करने और देश हित में काम करने वाले को चुनने का संकल्प दिया। इसी के साथ अभियान के तहत कार्य करने की बात कही। इस दौरान प्रभाकर दीक्षित, मनोज शर्मा, राहुल पंवार, कैलाश परमार, माधवी दीक्षित, जितेंद्र सिंह सिकरवार आदि उपस्थित रहे।

माली समाजजन बोले- हम लाएंगे राजनीति में स्वच्छता
राजनीति में साफ और स्वच्छ के लोगों की जरूरत को रामी माली समाज ने भी महसूस किया। पत्रिका के चेंजमेकर्स अभियान के साथ जुड़कर बुधवार दोपहर रामी माली समाज की धर्मशाला में समाजजनों संकल्प लिया। समाजजनों ने कहा कि राजनीति में अपराधिक लोगों की भरमार हो गई है, पत्रिका ने देश भर में राजनीति को साफ करने का जो अभियान चलाया है। हम उसके साथ हैं और राजनीति में समाज के अच्छे लोगों को आगे लाने के लिए संकल्पित हैं।
इस अवसर पर समाज के सुनील गोयल, पुरुषोत्तम पटेल, शिवनारायण जागीरदार, संजय गोयल, लखन जागीरदार, कमल गोयल, इन्द्रेश गोयल आदि उपस्थित थे।

अच्छे लोग राजनीति से दूर रहेंगे तो कैसे सुधरेंगे हालात
जब तक समाज के अच्छे लोग राजनीति से दूर रहेंगे, हालातों में बदलाव लाना संभव नहीं। बेहतर होगा कि राजनीतिज्ञों को कोसने की बजाय समाज का वह तबका आगे आए, जिसकी मौजूदा वक्त को दरकार है। पत्रिका ने चेंजमेकर्स अभियान के जरिए समाज में बदलाव के नायकों को आगे लाने का अनूठा प्रयास किया है। यदि साफ छवि के लोग इससे जुड़ेंगे तो आगामी चुनावों में इसके सुखद परिणाम सामने आएंगे। कुछ ऐसा ही मंथन टॉवर चौक के समीप ब्राह्मण समाज के युवाओं ने किया। पत्रिका टीम इनके बीच पहुंची और राजनीति के शुद्धिकरण व चेंजमेकर्स को लेकर इनसें विचार जानें।

पं. दीपक दुबे का कहना है वैसे तो राजनीति करना ज्यादातर लोगों को पसंद नहीं। कई लोग तो इस प्रपंच से कोसा दूर रहना चाहते हैं, लेकिन अब इस सोच को बदलकर किसी भी रूप में इसमें सहभागिता कर इसके शुद्धिकरण में अच्छे लोगों को आगे आना होगा।

छेनू गुरु के अनुसार अब समय आ गया है ये विचार करने का कि हम जिन लोगों को सिरमौर बनाए बैठे हैं क्या वे इस लायक हैं। क्यों ना समाज के बीच के अच्छे चेहरे आगे लाए जाएं। राजनीतिक पूर्वाग्रह को छोडऩा होगा।

ओम शर्मा ने कहा पत्रिका ने अच्छा प्रयास किया है। शुरुआत में भले ही लोगों को यह कठिन काम लगेगा, लेकिन यदि प्रभावशाली लोग राजनीतिक मसलों में हस्तक्षेप शुरू करेंगे तो स्थितियों में बदलाव भी आ सकेगा।

प्रशांत व्यास का कहना है चेंजमेकर्स बदलाव के नायक। अपने आप में ये शब्द बहुआयामी है। यदि वास्तव में इस विचार पर काम हो तो राजनीतिक दलों को नसीहत मिल सकती है। वे अच्छे लोगों को ही चुनाव में मौका दें अन्यथा जनता सबक सिखा देगी।

गजेंद्र शर्मा बोले इसे जन अभियान के रूप में प्रचारित किया जाना चाहिए। दलगत, सामाजिक ताने-बाने व तय विचारधारा से ऊपर उठकर यदि अच्छे लोगों को इससे जोड़ा जाए तो निश्चित बदलाव आ सकता है।

पवन शर्मा कहते हैं कि देश की दशा-दिशा तय करने में राजनीति का महत्वपूर्ण रोल है। जब तक इसमें शुद्धता या खरापन नहीं आएगा देशवासी यूं ही व्यवस्थाओं को कोसते रहेंगे, लेकिन इससे होगा कुछ नहीं, बेहतरी के लिए समाज के उस तबके को भी कदम बढ़ाना होंगे, जो बदलाव की ताकत रखता है।