10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#Changemaker अलवर के हजारों लागों ने ली शपथ, कहा- चेंजमेकर बन हम बदलेंगे राजनीति

अलवर जिले के लोग चेंजमेकर बनने के लिए तैयार है। अलवर में अक्ष्य तृतीया पर हजारों लोगों ने राजनीति स्वच्छ करने की शपथ ली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Prem Pathak

•

Updated: 19 Apr 2018, 1:42 PM IST

Public involving in patrika's changemaker campaign

अलवर. राजस्थान पत्रिका के महा अभियान ‘स्वच्छ करो राजनीति’ के तहत अक्षया तृतीय पर पूरे जिले में उत्सव का माहौल बन गया। अबूझ सावे के दिन शादी- ब्याह की व्यस्यता के बीच पत्रिका के अभियान से जुडकऱ अलवर जिले में 16 हजार से अधिक लोगों ने शपथ ली।

पत्रिका के महा अभियान में अलवर जिले के 11 विधानसभा क्षेत्रों में 51 कार्यक्रम हुए। शहर में नया बास स्थित बीएल पब्लिक सहित विभिन्न संगठनों ने पत्रिका के चेंजमेकर अभियान के तहत स्वच्छ राजनीति की शपथ ली और लोगों को इससे जुडऩे के लिए प्रेरित करने के लिए युवाओं को प्रेरित किया। नजर बगीची स्थित स्काउट कार्यालय में राजस्थान पत्रिका के महाअभियान चेंज मेकर का एप मोबाइल में डाउनलोड किया गया।

चेंजमेकर अभियान के तहत बहरोड़ में महिला टॉक शो हुआ तो राजगढ़ में सभी संस्थओं के प्रतिनिधि एक मंच पर आ गए। इसी प्रकार लक्ष्मणगढ़ में युवाओं ने स्वच्छ राजनीति में आगे आने की शपथ ली। मुंडावर में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने कहा कि अब राजनीति में परिवर्तन आना चाहिए। इसी प्रकार खेरली में हुए कार्यक्रम में सभी विचारधाराओं से प्रेरित लोग एक मंच पर आ गए। अलवर शहर में शिक्षकों ने राजनीति को स्वच्छ बनाने के लिए स्वयं सेवक के रूप में आगे आने की बात कही। यहां युवा स्काउट गाइड ने कहा कि अब राजनीति में जाति व सम्प्रदाय से ऊपर उठकर कार्य करना चाहिए।

नव दम्पतियों ने कहा अब तो परिवर्तन लाइए

आखा तीज पर जिले में अपनी तरह का यह अनोखा कार्यक्रम था जिससे जुडऩे के लिए हर वर्ग के लोगों में उत्साह था। शिक्षण संस्थाओं में अवकाश रहने के बाद इस कार्यक्रम के लिए बहुत से संस्थान खुले और वे इस पुनीत कार्य में भागीदार बने।

नौगांवा में सैनी समाज के सामूहिक विवाह में 44 जोड़ों ने एक साथ मंच से स्वच्छ राजनीति के लिए पत्रिका के अभियान से जुडकऱ आगे आने की शपथ ली। इस मंच से सभी ने पत्रिका के इस अभियान को सराहा। अक्षया तृतीया पर अलवर जिले में हजारों लोग पत्रिका के एप को डाउनलोड कर चेंजमेकर अभियान से जुड़े जिनसे पत्रिका की टीम सम्पर्क भी कर रही है। इस अभियान के तहत अलवर जिले के हर गांव और ढाणी-ढाणी तक ऐसे कार्यक्रम होंगे जिसमें राजनीति को सेवा मानने वाले स्वच्छ छवि के लोगों को जोड़ा जाएगा और उन्हें आगे आने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

गांव स्तर पर वालंटियर तैयार हो रहे हैं जो स्वच्छ राजनीति के मशाल लेकर निकलेंगे। इस अभियान पर हर किसी की नजर टिकी हुई हैं। लोगों का कहना है कि परम्परागत राजनीति में वहीं पुराने मोहरे को चुनने से वे उकता गए हैं। अब राजनीति में अच्छे लोगों को आना चाहिए। अब तक राजनीति में स्वच्छ लोग नहीं आ रहे हैं जिन्होंने राजनीति को व्यवसाय बना लिया है।