25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी के इस शहर में चौड़ी होंगी सड़कें, 280 करोड़ से चमकेंगी

Road widen News Ujjain: सिंहस्थ 2028 की तैयारियां जारी, अब उज्जैन की सड़कों की बारी, 280 करोड़ से होंगी चकाचक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 20 Mar 2025, 11:21 AM IST

Road widen News Ujjain

Road widen News Ujjain

Road widen News Ujjain: सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर अब शहर में 11 और सडक़ों के चौड़ीकरण की तैयारी है। भोपाल में बुधवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई सिंहस्थ कार्यों की समीक्षा बैठक में इन सडक़ों के चौड़ीकरण का प्रजेंटेशन दिया गया। करीब 280 करोड़ से चौड़ी होने वाली इन सडक़ों में प्रमुख रूप से 4.20 किमी लंबे महाकाल सवारी मार्ग तथा देवास रोड से मयूर मार्ग व संकुल तक के 2.10 किमी तथा राजस्व कॉलोनी का मार्ग चौड़ीकरण शामिल है। यह सभी सडक़ें 12 से 15 मीटर के बीच चौड़ी होगी।

सिंहस्थ और पंचक्रोशी यात्रा के लिए जरूरी

शहर में किए जा रहे 11 मार्गों के चौड़ीकरण के पीछे ट्रैफिक डायवर्शन के साथ सिंहस्थ के जरूरी बताया जा रहा है। सवारी मार्ग को चौड़ीकरण लंबे से अटका पड़ा है। गाड़ी अड्डे से ढांचा भवन होते हुए रणकेश्वर महादेव तक मार्ग सिंहस्थ व पंचक्रोशी यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण है। ऐसे ही नानाखेड़ा से शांति पैलेस चौराहे और शांति नगर से गेल इंडिया होते हुए नीलगंगा तक का मार्ग महाकाल मंदिर पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्ग में उपयोगी है। इन सडक़ों के चौड़ीकरण से भविष्य में शहर के यातायात को भी फायदा मिलेगा।

इन मार्गों के चौड़ीकरण के हो चुके टेंडर

निगम ने गाडी अड्डा से वीडी क्लॉथ मार्केट होते हुए केडी गेट, जूना सोमवारिया व बड़े पुल तक, वीडी क्लॉथ मार्केट तेलीवाडा ढाबारोड होते हुए छोटी पुलिया तक। खजूरवाली मस्जिद ,अब्दालपुरा, रवींद्रनाथ टैगोर मार्ग होते हुए जीवाजीगंज से गणेश चौक तक व कोयला फाटक चौराहा से लेकर छत्री चौक गोपाल मंदिर तथा गदापुलिया, रविशंकर नगर से जयसिंहपुरा होते हुए लालपुल तक के मार्ग चौड़ीकरण के टेंडर हो चुके हैं। गाड़ी अड्डा से खजूरी वाली मस्जिद होते हुए केडी गेट व बड़े पुल तक के मार्ग को पहले चरण में चौड़ा किया जाएगा। इस मार्ग के रहवासियों को नोटिस देने की तैयारी भी कर ली गई है।

सिंहस्थ 2028 के लिए शहर में 11 और मार्गों के चौड़ीकरण

सिंहस्थ 2028 के लिए शहर में 11 और मार्गों के चौड़ीकरण के प्रस्ताव है। इन्हें सिंहस्थ मद से चौड़ा किया जाएगा। भोपाल में इसका प्रजेंटेशन दिया है। स्वीकृति उपरांत काम शुरू करेंगे।

आशीष पाठक, निगमायुक्त

ये सड़कें होंगी चौड़ी

1. निकास से कंठाल चौराहे होते हुए इंदौर गेट तक

लंबाई- 1.45 किमी, 15 मीटर चौड़ी और लागत 30 करोड़

2. गाड़ी अड्डा चौराहे से ढांचा भवन होते हुए रणकेश्वर महादेव

लंबाई- 2.30 किमी, चौड़ाई 24.00 मीटर, लागत 26 करोड़

3. ढांचा भवन से एमआर-5

लंबाई 1 किमी, चौड़ाई 30 मीटर, लागत- 12.70 करोड़

4. टैगोर चौराहे से दो तालाब तक

लंबाई- 1.10 किमी, चौड़ाई -18 मीटर, लागत- 19 करोड़

5. नानाखेड़ा से शांतिपैलेस चौराहा

लंबाई- 0.60 किमी, चौड़ाई-45 मीटर, लागत- 12.50 मीटर

6. हामूखेड़ी बिजासन माता मंदिर से देवासरोड तपोभूमि चौराहे तक

लंबाई- 0.80 किमी, चौड़ाई-18, लागत-10 करोड़

7.राजस्व कॉलोनी मुख्य मार्ग चौड़ीकरण व सेंट्रल लाइटिंग

लंबाई- 0.50 किमी, चौड़ाई- 18, लागत 5 करोड़

8. नीलगंगा तिराहे से हनुमान नाका होकर हरिफाटक ब्रिज

लंबाई- 0.60 किमी, चौड़ाई- 18 मीटर, लागत- 10 करोड़

9. शांतिनगर से गेल इंडिया होते हुए नीलगंगा तक

लंबाई- 2.10, चौड़ाई- 18, लागत - 24 करोड़

10. श्री महाकालेश्वर सवारी मार्ग

लंबाई- 4.20 किमी, चौड़ाई, 15, 18 व 24 मीटर, लागत-64 करोड़

11. देवास रोड से मयूर पार्क व प्रशासनिक संकुल मार्ग तक

लंबाई- 1.30 किमी, चौड़ाई- 18, लागत - 18 करोड़

ये भी पढ़ें: मोहन सरकार ने फिर लिया कर्ज, 11वीं बार आप भी कर्जदार

ये भी पढ़ें: हिट एंड रन केस: बेकाबू कार से टक्कर, दंपति समेत आधा दर्जन घायल, कई गंभीर