
उज्जैन। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में प्रवेश करने वाली है। राहुल गांधी अपनी यात्रा के दौरान धार्मिक स्थलों पर भी लगातार जा रहे हैं। राहुल गांधी मध्यप्रदेश में ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर में भी दर्शन करेंगे। एक धार्मिक स्थल और राहुल गांधी की यात्रा से जुड़ सकता है। यह है मां बगलामुखी मंदिर नलखेड़ा। आगर मालवा जिले में स्थित नलखेड़ा के बारे में कहा जाता है कि यहां अनुष्ठान करने से मनचाहा पद प्राप्त होता है।
मध्यप्रदेश के बुरहानपुर से प्रवेश करने वाली राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के पड़ाव में कई धार्मिक स्थल भी शामिल हैं। हालांकि राहुल गांधी की इस धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम फाइल नहीं हुआ है, लेकिन मध्यप्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ देश के अन्य नेताओं की भी आस्था है, इसलिए राहुल गांधी को मां बगलामुखी मंदिर नलखेड़ा लेकर जाने के प्रयास चल रहे हैं।
सूत्रों की माने तो कांग्रेस के नेताओं ने राहुल गांधी तक नलखेड़ा का प्लान पहुंचाया है, उनके मुताबिक राहुल गांधी की यात्रा आगर मालवा में या उसके आसपास जहां भी ठहरेगी, वहां से उन्हें पैदल जाने की बजाय वाहन से नलखेड़ा दर्शन कराने ले जाया जा सकता है। कुछ ही घंटे में वे वापस अपनी यात्रा में शामिल भी हो सकते हैं। राहुल गांधी की यात्रा हर दिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच विश्राम के लिए रुकती है। इसी बीच, उन्हें नलखेड़ा में दर्शन करवाने के लिए ले जाया जा सकता है।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, जीतू पटवारी समेत कई भाजपा नेता यात्रा की तैयारियों में जुटे हैं। इसके अलावा कई उपयात्राएं भी चल रही हैं, जो राहुल गांधी की यात्रा में सम्मिलित हो जाएंगी।
इससे पहले ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर में भी राहुल गांधी दर्शन करने जाएंगे। इसके साथ ही कांग्रेस के कुछ बड़े नेता चाहते हैं कि राहुल गांधी आगर जिले के प्रसिद्ध बैजनाथ मंदिर के दर्शन करने भी जाएं। नलखेड़ा और बैजनाथ मंदिर उज्जैन के करीब ही हैं।
कमलनाथ ने किया निरीक्षण
इधर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने शनिवार को राहुल गांधी की यात्रा का रुट निरीक्षण किया। वे सुबह खरगोन जिले के सनावद पहुंचे। यहां से वे सड़क मार्ग से मोरटक्का तक निरीक्षण करते हुए गए। इसके बाद वे छेगांव माखन खंडवा पहुंचे। यहां रुट का निरीक्षण करने के बाद दोपहर में बुरहानपुर जिले के निबोला पहुंचे। यहां भी उन्होंने रूट के बारे में अपने साथियों से चर्चा की। राहुल गांधी की यात्रा 20 नवंबर तक मध्यप्रदेश में प्रवेश कर जाएगी।
Updated on:
12 Nov 2022 05:59 pm
Published on:
12 Nov 2022 05:58 pm
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
