
उज्जैन. जो सांप अक्सर तस्करों के निशाने पर होता है और जिसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपए तक होती है वो सांप उज्जैन में सड़क पर रेंगता हुआ मिला। मामला शहर की माधवनगर रेलवे कॉलोनी का है जहां गुरुवार को दुर्लभ प्रजाति के दो मुंहा सांप (सेंडबोआ) को सड़क पर रेंगता देख लोग हैरान रह गए। लोगों तुरंत पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सांप को पकड़कर वन विभाग के सुपुर्द किया।
रोड पर रेंगता मिला एक करोड़ का सांप
पुलिस ने बताया कि गुरुवार की दोपहर डायल 100 पर सूचना मिली थी कि शहर की माधवनगर रेलवे कॉलोनी में दुर्लभ प्रजाति का दो मुंह वाला सांप (सेंड बोआ) सड़क पर घूम रहा है। जिस सांप के बारे में सूचना मिली थी वो अक्सर तस्करों के निशाने पर होता है और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में उसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपए बताई जाती है। सूचना मिलने के बाद तुरंत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सांप को पकड़ा। सांप को पकड़ने के बाद पुलिस ने वन विभाग को सूचना दी और सांप को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया।
आखिर क्यों होता है दो मुंह वाला सांप इतना कीमती ?
बता दें कि दुर्लभ प्रजाति का दो मुंह वाला सांप को कई जगहों पर चकलोन सांप कहा जाता है। इस सांप को सेंड बोआ भी कहा जाता है। बताया जाता है कि इस सांप का इस्तेमाल तंत्र क्रियाओं और मर्दाना शक्ति की दवाइयां बनाने में किया जाता है और इसी कारण इसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपए तक होती है। कई बार इस सांप की तस्करी करते हुए लोगों को भी पकड़ा जा चुका है।
देखें वीडियो- बारातियों पर छाया फिल्म 'पुष्पा' का खुमार, श्रीवल्ली गाने पर जमकर किया डांस
Published on:
03 Mar 2022 10:24 pm
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
