
भारत के स्टार क्रिकेटर शिखर धवन
क्या भारत के स्टार क्रिकेटर शिखर धवन अपनी पत्नी और बेटे की जुदाई बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं! यह सवाल तब उठा जब वे शनिवार को महाकाल मंदिर आए। हमेशा मुस्कुराते रहनेवाले शिखर यहां बेहद संजीदा दिखे। उनके चेहरे पर उदासी की झलक भी नजर आई। धवन ने मीडिया से भी ज्यादा बात नहीं की हालांकि उन्होंने महाकाल की पूजा पूरे विधि विधान से की।
शिखर धवन पिछले तीन साल से अपनी पत्नी आयशा से अलग रह रहे हैं। दोनों के बीच मनमुटाव के बाद वे 2020 से अलग रहने लगे जबकि 2021 से तलाक का केस भी चल रहा है। धवन और आयशा का एक बेटा है जोरावर जोकि मां के साथ ही रहता है। अगस्त 2020 से वे अपने बेटे से भी नहीं मिल सके थे। कोर्ट के आदेश पर पूरे तीन साल बाद उनकी जोरावर से मुलाकात संभव हो सकी थी।
जोरावर को लेकर आयशा ऑस्ट्रेलिया में रह रही हैं। जोरावर अब 9 साल के हो चुके हैं। आयशा और शिखर के प्यार व शादी की कहानी भी बेहद रोचक है। बताते हैं कि आयशा को उन्होंने सबसे पहले स्पिनर हरभजन सिंह की एफबी पर देखा था। आयशा की तस्वीर देखते ही उन्हें प्यार हो गया।
दोनों ने सन 2009 में सगाई की लेकिन शादी करने में तीन साल और लगाए। खास बात यह है कि आयशा उम्र में शिखर से 10 साल बड़ी हैं। उनकी यह दूसरी शादी थी। ऑस्ट्रेलिया के एक बिजनेसमैन से हुई पहली शादी से आयशा की दो बेटियां हैं।
केरियर के लिहाज से भी शिखर धवन कुछ मायूस चल रहे हैं। कभी
भारतीय की स्टार ओपनर रहे शिखर धवन को एशियन गेम्स में भी जगह न मिली थी। एशिया कप में टीम में नहीं चुने जाने पर धवन का दर्द भी छलका था।
परिवार में टूट और टीम इंडिया से बाहर होने से शिखर कुछ निराश हैं। शायद यही वजह है कि वे महाकाल की शरण में आए। शिखर धवन शनिवार को रात में करीब 2 बजे ही यहां आ गए थे और उन्होंने बाकायदा महाकाल की भस्मारती में भी भाग लिया। वे बेहद गंभीर मुद्रा में महाकाल की आराधना करते देखे गए।
एक नजर में शिखर का करियर:
टेस्ट - 34 मैचों में 2315 रन, 40.61 के औसत से सात शतक तथा 5 अर्धशतक
वनडे - 167 मैचों में कुल 6793 रन, 44.11 के औसत से 17 शतक मारे, 39 अर्धशतक भी लगाए
टी 20 इंटरनेशनल- कुल 68 मैचों में 1759 रन, 27.92 औसत, 11 अर्धशतक
शनिवार को महाकाल मंदिर में शिखर धवन के अलावा एक्टर अक्षय कुमार और शटलर साइना नेहवाल भी आईं। अक्षय और साइना ने भी महाकाल की पूजा अर्चना की।
Published on:
09 Sept 2023 02:07 pm
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
