15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उज्जैन स्टेशन पर पकड़ाया संदिग्ध दवाई का जखीरा

मुम्बई से उज्जैन आया था पार्सल, कॅर्टन पर आगर का एड्रेस लिखा, जांच में लगी पुलिस
2 min read
Google source verification
patrika

police,warehouse,Railway Station Ujjain,

उज्जैन. रेलवे स्टेशन उज्जैन के प्लेटफॉर्म क्रमांक एक पर शनिवार सुबह संदिग्ध दवाइयों का जखीरा बरामद हुआ। करीब 500 कार्टन सिरप मुम्बई से उज्जैन पहुंचे। जो यहां से आगर जाने वाले थे। इन कॅटर्न को माल गोदाम पर जांच के दौरान जीआरपी ने पकड़ा। इन कॅटर्न में जो सिरप है। वह सरकारी प्रयोग के लिए बनाए गए।

एक्सपायरी भी करीब छह दिन बाद की

इसकी एक्सपायरी भी करीब छह दिन बाद की है। साथ ही यह दवा मध्यप्रदेश में उपयोग नहीं होती है। एेसे में यह दवाई यहां क्यों लाई गई। इसकी जांच पुलिस व वाणिज्यक कर विभाग कर रही है। पुलिस ने बुकिंग करवाने वाले एजेंट से दो दिन में जानकारी मंगाई है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। पूरी दवाई की कीमत २० लाख से अधिक बताई जा रही है।

अधिकारियों में हड़कंप मच गया

उज्जैन रेलवे स्टेशन माल गोदाम में संदिग्ध दवाइयों को मिलने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने तत्काल जानकार जुटाई कि पार्सल कहां और कैसे बुक हुआ था। पॉर्सल बुक करने वाले एजेंट से तत्काल दो दिन में सभी दस्तावेज और जानकारी मंगाई गई है। जांच में लगे रेलवे पुलिस के अधिकारी अभी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

कई तरह से संदिग्ध है मामला

यह सिरप मल्टी विटामिन है। जो एक्सपायरी होने वाला था। इसी के साथ सरकारी उपयोग के लिए बना। जबकि प्रदेश में यह दवा उपयोग नहीं होती है। एेसे में एक्सपायरी और प्रतिबंधित दवा को उज्जैन में क्यो लाया गया। जांच में लगे अधिकारियों को अनुमान है कि यह दवा का रिपैकिंग भी किया जा सकता है। हालांकि यह भी बड़ी गड़बड़ है। साथ ही कॅर्टून पर आगर कलेक्टर का एड्रेस लगा हुआ था। इस कारण भी मामला उलझ गया। पुरानी दवाइयों को सरकारी टेंडर के माध्यम से खपाने का मामला भी सामने आ सकता है। पुलिस के अनुसार कॅर्टन पर आगर का पता लिखा हुआ था।