13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video : उज्जैन में कांच वाले जैन मंदिर में चोरी, तोडफ़ोड़ की आवाज सुन जागे लोग

बुधवार रात जैन मंदिर में चोरी हो गई। करीब 3.15 बजे चोर अंदर घुसे और वहां रखी दानपेटी तथा अलमारियों को तोड़ा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 1 Feb 2018, 11:12 AM IST

patrika

crime,police,theft,Thieves,ujjain news,jain temple,

उज्जैन. शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं के चलते बुधवार रात कांच वाले जैन मंदिर में चोरी हो गई। दौलतगंज स्थित इस मंदिर में रात करीब 3.15 बजे चोर अंदर घुसे और वहां रखी दानपेटी तथा अलमारियों को तोड़ा। सामान इधर-उधर बिखेर दिया। तोडफ़ोड़ की आवाजें सुनी तो आसपास के रहवासियों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस तुरंत पहुंची, दो चोर पकड़े
सूचना मिलते ही महाकाल पुलिस तुरंत मंदिर पहुंची और भागते-भागते दो चोरों का पीछा कर उन्हें पकड़ा। पुलिस ने बताया कि पास की छत पर जा चढ़े थे चोर। इस दौरान आसपास रहने वाले कुछ लोग भी वहां पर आ गए थे।

भंडार तोड़े, अष्टधातु की मूर्ति उखाडऩे का किया प्रयास
चोरों ने न सिर्फ वहां रखी अलमारी और दानपात्र तोड़े, बल्कि भंडार में भी चोरी करने की कोशिश की, साथ ही अष्टधातु की मूर्ति को भी उखाडऩे का प्रयास किया। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी उखाड़े। पुलिस की सक्रियता से चोरों को दबोच लिया गया। पकड़ाए चोरों से सभी माल बरामद कर लिया गया है। चोर नशेलची बताए जा रहे हैं।

नए टायर सस्ते में बेचने निकले, पुलिस ने पकड़ा
उज्जैन. टायर शोरूम से नए टायरों को चोरी कर उन्हें बाजार में सस्ते दामों में बेचने वाले गिरोह को पुलिस ने धरदबोचा है। सप्ताहभर के दौरान चोरी की चार वारदातों को अंजाम देते हुए इन्होंने २० टायर चोरी किए थे। बाजार में बेचने के लिए निकले, लेकिन पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इनके पास से पुलिस ने चोरी की दो बाइक भी जब्त की है।

चिमनगंज थाना प्रभारी अरविंद सिंह तोमर ने बताया कि २० और २७ जनवरी को मोहन नगर स्थित गगन पिता देवेंद्र सिंह भुल्लर और अजय पिता सत्यनारायण चौधरी के मकोडिय़ा आम नाके स्थित टायर शोरूम पर चोरों ने हाथ साफ करते हुए ५-५ बाइक के टायर चोरी किए थे। इसी प्रकार की घटना संतराम सिंधी कॉलोनी स्थित ऑटो पाट्र्स की दुकान और सांवेर रोड स्थित टायर शोरूम में हुई थी। दोनों घटनाओं में चोरों ने बाइक टायर के एक-एक बंडल, जिसमेंं पांच टायर होते थे, चुराए थे। सभी मामलों में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया था। बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र में दो युवक सस्ते दामों में टायर बेचने के लिए घूम रहे हैं, जिसके चलते दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने चोरी की वारदात कबूल ली। जयसिंहपुरा निवासी रोहन (१९) पिता रमेश माली और गोपाल (२४) पिता मनोहर भाट निवासी जयसिंहपुरा ने इन चोरियों को अंजाम दिया था। चोरी में जिस हीरो होंडा मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी १३ एमए ६०८७ का उपयोग किया गया था वह भी चोरी कि निकली, जिसे इन्होंने उन्हेल से चोरी किया था।

दोस्त से भी चोरी की एक्टिवा जब्त
जांच अधिकारी मनीष दुबे ने बताया कि दोनों से पूछताछ की गई तो उन्होंने जयसिंहपुरा निवासी राकेश पिता रमेशचंद्र माली के पास भी चोरी कि एक्टिवा क्रमांक एमपी १३ ईक्यू २९६१ के बारे में जानकारी दी। रमेशचंद्र को गिरफ्तार कर एक्टिवा जब्त की गई है। तीनों को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।