3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये भारी वाहन छीन रहे जिंदगी

शहर में दिनभर भारी ओवरलोड वाहनों का आवागमन अब भी बिना किसी रोकटोक के जारी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 23 Jun 2018, 8:02 AM IST

patrika

traffic,accidents,nagda news,heavy vehicles,overloaded vehicles,

नागदा. शहर में दिनभर भारी ओवरलोड वाहनों का आवागमन अब भी बिना किसी रोकटोक के जारी है। ये वाहन पहले भी राहगीरों सहित स्कूली बच्चों को काल का ग्रास बना चुके हैं। हालांकि नवीन बस स्टैंड को चालू करने के लिए प्रशासन ने बसों का शहर में प्रवेश बंद करवा दिया है। लेकिन प्रशासन इन भारी वाहनों पर रोक लगाने के लिए गंभीरता से काम नहीं कर रहा है। जो कभी भी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। गौरतलब है कि हाल ही में नपा द्वारा निर्मित नवीन बस स्टैंड पर बसों के आवागमन को शुरू करने के लिए प्रशासन ने शहर में यात्री बसों के प्रवेश को सख्ती के साथ पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है। लेकिन शहर के मध्य से उद्योगों में आने जाने वाले भारी वाहन गुजर रहे हैं। हम आपको बता दें कि पूर्व में भी ये भारी वाहन हादसों का कारण बन चुके हैं। बसों की अपेक्षा इन भारी वाहनों से राहगीरों को अधिक परेशानी होती है, लेकिन जिम्मेदारों ने इस समस्या पर मौन धारण कर रखा है। संभवत: जवाबदारों की यह लापरवाही किसी भी दिन बड़ी घटना का कारण बन सकती है।
जल्द होगी मैजिक संचालकों की बैठक
इस गंभीर समस्या के संबध में एसडीएम डॉ. रजनीश श्रीवास्तव का कहना है कि उद्योगों में जाने वाले भारी वाहनों पर शनिवार से शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ये भारी वाहन अब इंगोरिया रोड बायपास से सीधे गुजरेंगे। साथ ही शहर में सुबह से शाम तक माल उतारने वाले वाहनों पर भी रोक लगाई जाएगी। इधर, मैजिक वाहन संचालकों को भी नवीन बस स्टैंड से ही वाहन संचालित करने की हिदायत देने के लिए जल्द बैठक बुलाई जाएगी।
स्कूली बच्चों को होती है परेशानी
हाल ही नए शिक्षा सत्र की शुरूआत हो चुकी है। शहर के ज्यादातर स्कूल उन मार्गों पर है, जहां से भारी वाहन गुजरते है। ऐसे में स्कूली बच्चों के साथ हादसे की संभावना भी अधिक हो जाती है। करीब तीन साल पहले ऐसे ही एक सड़क हादसे में वर्धमान स्कूली छात्रा को अपनी जान गवाना पड़ी थी। बावजूद इसके प्रशासन घटना से कोई सबक नहीं लिया और आज भी बैरोकटोक सैंकडों की संख्या में भारी वाहनों का आवागमन जारी है। हालांकि प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही महिदपुर रोड बस स्टैंड से होकर आने-जाने वाले भारी वाहनों को प्रतिबंधित किया जाएगा। उद्योगों की ओर आने जाने वाले वाहनों को इंगोरिया रोड से गुजरना पड़ेगा।
कांग्रेस का धरना आज
इधर, शहर में पूराने बस स्टैंड पर बसों के प्रतिबंध से हो रही आम जनता की फजीहत के विरोध में कांग्रेस शनिवार को धरना देगी। प्रदेश महासचिव दिलीपसिंह गुर्जर की अगवानी में धरना सुबह 11 बजे पूराने बस स्टैंड पर होगा।