12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मां लक्ष्मी की कृपा पाने शरद पूर्णिमा पर करें ये उपाय, होगी महालक्ष्मी की कृपा

शरद पूर्णिमा को मां लक्ष्मी धरती पर विचरण करती हैं, जल्द हो जाती हैं प्रसन्न।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Hitendra Sharma

•

Updated: 19 Oct 2021, 5:24 PM IST

laxmi_mata.jpg

सनातन धर्म में शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima) का विशेष महत्व है। पंचांग के अनुसार आश्विन मास की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा कहा जाता है। शरद पूर्णिमा की रात को साक्षात मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) की कृपा प्राप्त होती है। इस दिन मां के आशीर्वाद से धन की वर्षा होती हैं।

शास्त्रों के अनुसार इसी दिन समुद्र मंथन (ocean churning) हुआ था और मां लक्ष्मी की उत्पत्ति हुई थी। इसलिए इस दिन ही मां लक्ष्मी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। शरद पूर्णिमा की रात्रि को अगर मां लक्ष्मी की आरादना की जाए तो महालक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। अगर आप भी जीवन में सम्रद्धि चाहते हैं तो शरद पूर्निमा को इन उपाय को करें, इनको करने के बाद आपके घर सुख सम्रद्धि का आगमन होने लगेगा।

हिन्दू पंचांग के अनुसार साल 2021 में शरद पूर्णिमा 19 अक्टूबर को है। इसे कोजागरी पूर्णिमा भी कहते हैं। आइए आपको बताते हैं कि इस दिन आप कैसे मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं। शरद पूर्णिमापर सुबह उठकर स्नान आदि करने के पश्चात एक साफ चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाकर मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें। इसके बाद मां की विधिवत पूजा (worship) करके लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ जरूर करें। कहते हैं कि इस स्तोत्र का पाठ शरद पूर्णिमा के दिन करने से मां लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न होती हैं जिससे आपका घर धन-धान्य से परिपूर्ण हो जाता है।

सनातन धर्म में पूजा में पान के इस्तेमाल को बहुत महत्व दिया जाता है क्योंकि पान के पत्ते को बहुत पवित्र और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसलिए शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करें और उनको पान अर्पित करें। बाद में वह पान घर के सदस्यों में प्रसाद स्परूप बांट दें। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। शरद पूर्णिमा के दिन सुबह उठकर घर की साफ-सफाई और स्नान करने के बाद मां लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें सफेद मिठाई या फिर केसर की खीर का भोग लगाएं। इसके बाद संध्या के समय मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का पूजन एक साथ करें। इससे मां लक्ष्मी के साथ श्री हरी की कृपा भी प्राप्त होती है। आपके घर में संपन्नता आती है।

ऐसा माना जाता है कि मां लक्ष्मी को सफेद रंग की कौड़ियां बेहद पसंद हैं। इसलिए शरद पूर्णिमा के दिन संध्या के समय मां लक्ष्मी की पूजा में कौड़ियां भी शामिल करें। कम से कम पांच कौड़ियों को पूजा के स्थान पर रखें और पूजा समाप्त हो जाने पर लाल रंग के कपड़े में पोटली बनाकर इन कौड़ियों को अपनी अलमारी में रख दें। इससे हमेशा धन की बरकत बनी रहती है।

नोट- उपरोक्त दी गई जानकारी व सूचना सामान्य उद्देश्य के लिए दी गई है। हम इसकी सत्यता की जांच का दावा नही करतें हैं यह जानकारी विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, धर्मग्रंथों, पंचाग आदि से ली गई है । इस उपयोग करने वाले की स्वयं की जिम्मेंदारी होगी ।