17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोड पर पत्थर : न पानी मिल रहा, न आने-जाने का रास्ता

नगर पालिका के द्वारा नगर में 3 मार्गों के सीसी रोड बनाए जाने के लिए लगभग 25 दिनों पूर्व सत्या श्मशान से रोड बनाने का कार्य शुरू किया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 10 Mar 2018, 12:40 PM IST

patrika

Hanuman Temple,ujjain news,municipality,JCB,Hungama,CC Road,

महिदपुर. नगर पालिका के द्वारा नगर में 3 मार्गों के सीसी रोड बनाए जाने के लिए लगभग 25 दिनों पूर्व सत्या श्मशान से रोड बनाने का कार्य शुरू किया था। जिसे हाई स्कूल के आगे देवी रोड तक मिलाकर छोड़ दिया। उसी समय घाटी मोहल्ला में दर्जी बाखल के मोड़ से लगाकर उसे हनुमानमंदिर तक जेसीबी से रोड को खोद दिया गया था। जिससे घाटी मोहल्ला रहवासियों के घरों के नल कनेक्शन के सारे पाइप जेसीबी से उखड़कर टूट गए। जिसको लेकर रहवासियों के ने वाडऱ् में हंगामा खड़ा किया।

नपा में आपत्ति ली गई

नपा में आपत्ति ली गई कि रोड बनाने के नाम पर घरों के नल कनेक्शन के पाइप तोड़ दिए गए है। जिसकी शिकायत मुख्य नपा अधिकारी से करने पर उनके द्वारा जैसे-तैसे व्यवस्था कर पुन: टूटे नल कनेक्शनों को पुन: जोड़ा जाने की बात हुई।

लगभग 20 दिन हो गए

इस बात को लगभग 20 दिन हो गए, किंतु कुछ नहीं हुआ। रहवासियों ने अपनी नाराजगी जताते हुए इस मार्ग पर ईटे पत्थर तथा पाइप रखकर इसको बंद कर दिया। उनका कहना है की ना तो हमारे नल कनेक्शन के पाइप ही ठीक किए जा रहे है ना ही रोड का निर्माण ही किया जा रहा है। स्कूली बच्चे और पैदल चलने वाले वाहन चालक रोज गिरकर चोंटिल हमारे घरों के आगे के चढ़ाव तोड़ दिये दिए। जिससे महिलाओं और बच्चों को घर से बाहर आने-जाने में परेशानी हो रही है।

वार्ड क्रमांक 08 ,09 तथा 10 में कुछ मोहल्लों में पिछले काफी समय से पानी की समस्या बनी हुई है। इस पूरे क्षेत्र में पानी की सप्लाय के लिए नगर के जूनी कोर्ट के मुख्य पाइप दी गई है। जिससे ऊंचे स्थनों पर पानी नहीं पहुंच पा रहा था। जिसको लेकर हमारे द्वारा इधर नए पाइप बिछाए जाने है। शीघ्र ही बिछाए जाएंगे। बाद में पानी सप्लाय की समास्या समाप्त हो जाएगी। साथ ही शीघ्र निर्माण कार्य भी शुरू किया जाएगा।
प्रदीप शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी