9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mahakal Temple: 8 जून से रोज भक्तों को दर्शन देंगे बाबा महाकाल, ऐसी है नई व्यवस्था

ढाई माह बाद खुलने वाले हैं मंदिरों के द्वार, सुबह 8 से शाम 5 बजे तक होगी दर्शन व्यवस्था
2 min read
Google source verification
04.png

ujjain mahakal temple will open for devotees from 8 june


भोपाल। कोरोनाकाल में ढाई माह बाद अब धर्मस्थल खुलने वाले हैं। केंद्र सरकार ने केंद्र सरकार ने लॉकडाउन-5 में 8 जून से धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति दे दी है। सभी धर्मस्थल सुबह 8 से शाम 5 बजे तक ही खुलेंगे। इस दौरान सभी को सरकार की गाइडलाइन का सख्ती से पालन करना होगा।

मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर (mahakal temple ujjain) मंदिर 8 जून से श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएगा। इन स्थानों पर हर दिन ही श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। इसे देख इन स्थलों पर गाइडलाइन का सख्ती से पालन करना होगा।

यह है गाइडलाइन
-सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना और अन्य जरूरी मापदंड अपना बेहद जरूरी है।
-कंटेनमेंट जोन से बाहर के धार्मिक स्थलों को ही खोलने की इजाजत होगी।
-65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों, बीमारों, गर्भवती महिलाओं और 10 साल से कम आयु के बच्चों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इनको घर पर ही रखने की सलाह दी गई है।
-मंदिरों समेत सभी धार्मिक स्थलों के प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग जरूरी होगी।
-ऐसी जगहों पर कम से कम 6 फीट की शारीरिक दूरी रखना आवश्यक होगा।
-मास्क लगाना और चेहरे को ढकना भी जरूरी रहेगा।
-साबुन से 40 से 60 सेकंड तक और सैनिटाइजर से 20 सेकंड तक हाथ धोने होंगे।
-खांसते और छींकते समय मुंह ढकना जरूरी होगा।
-मोबाइल पर अयोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने पर ही प्रवेश मिलेगा।
-सार्वजनिक स्थल पर थूकने पर पूरी तरह से पाबंदी जारी रहेगी।
-मूर्तियों और ग्रंथों समेत किसी भी चीज को छूने की अनुमति नहीं होगी।

तैयारी में जुटा मंदिर का प्रबंधन
इन मंदिरों में प्रबंधन तैयारी में जुट गया है। सबसे ज्यादा भीड़ महाकाल मंदिर में उमड़ती है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में भक्त यहां आते हैं। यही वजह है कि प्रशासक एसएस रावत ने अधिकारियों की बैठक लेकर मंदिर की जिम्मेदारियां तय की हैं। इनके मुताबिक हाथ धोने और सेनेटाइजर की विशेष व्यवस्था होगी। मंदिर समेत सभी धार्मिक स्थलों के परिसर को कई बार साफ किया जाएगा। इसके अलावा मंदिर में प्रवेश करने से पहले जूते-चप्पलों को अलग रखना होगा।

भस्म आरती में कम रखेंगे श्रद्धालुओं की संख्या
प्रतिदिन तड़के चार बजे होने वाली विश्व प्रसिद्ध भस्म आरती में श्रद्धालुओं की संख्या को लेकर भी मंथन किया गया। प्रशासन रावत के मुताबिक भस्म आरती में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो इसका ध्यान रखा जाएगा। इस दौरान गर्भगृह में सिर्फ पुजारियों का ही प्रवेश रखा जा सकता है।

उज्जैन में 707 पहुंची संक्रमितों की संख्या
उज्जैन में अब तक 707 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं और 59 लोगों की जान गई है। शुक्रवार को जिले में 9 नए मरीज मिले हैं और एक मौत हुई है।