बैठक में उमा माता की रंगोली बनाने वाली समिति का गठन करने के साथ-साथ झांकी निर्माण, कुंड में नौका विहार आदि हेतु समितियां बनायी गईं। 6 अक्टूबर को रात्रि जागरण व 7 को वर्ष में एक बार निकलने वाली श्री उमा माता की सवारी एवं संझा विसर्जन की व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की गई। पुजारी-पुरोहितों द्वारा उमा-सांझी की व्यवस्थाओं, दशहरा सवारी व कार्तिक माह की सवारी के संबंध में सुझाव दिए।