23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जूतों पर नाक रगड़वाई, सिर पर जूते रखवाए..बुजुर्ग और युवक से बेरहमी का वीडियो वायरल

ट्रांसपोर्ट कंपनी के सुपरवाइजर ने गेहूं चोरी का आरोप लगाते हुए दो ड्राइवरों के साथ की बेरहमी से मारपीट...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 30 Oct 2024, 7:37 PM IST

ujjain.jpg

महाकाल की नगरी उज्जैन में एक बुजुर्ग व एक युवक के साथ मारपीट का वडियो सामने आया है। वीडियो हैरान कर देने वाला है जिस तरह से बुजुर्ग और युवक को पीटा जा रहा है और उनसे जूतों पर नाग रगड़वाई जा रही है वो देखकर हर कोई इस घटना की निंदा कर रहा है। मारपीट करने वाला युवक एक ट्रांसपोर्ट कंपनी का सुपरवाइजर है जिसे वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


देखें वीडियो-


मामला उज्जैन के नीलगंगा थाना इलाके का है जहां जीवनखेड़ी में महेश्वरी रोड लाइंस के ऑफिस का ये वीडियो बताया जा रहा है। वीडियो में जो शख्स युवक व बुजुर्ग की पिटाई करते व उनके साथ बेरहमी करते दिख रहा है उसका नाम उत्तम दांगी है जो कि ट्रांसपोर्ट कंपनी में सुपरवाइजर है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह से पहले उत्तम दांगी बुजुर्ग व युवक से मारपीट कर रहा है और फिर उन्हें बाहर लाकर जूतों पर उनकी नाग रगड़वाकर जूते उनके सिर पर रखवा रहा है। दोनों पीड़ित इसी ट्रांसपोर्ट कंपनी के ड्राइवर हैं और बताया गया है कि गेहूं चोरी के शक में सुपरवाइजर उत्तम दांगी ने दोनों के साथ ये बेरहमी की।
यह भी पढ़ें- IPL Betting : आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टा, बैग भर-भरकर मिला पैसा, नोट गिनने मंगानी पड़ी मशीन


बुजुर्ग व युवक के साथ बेरहमी से हो रही मारपीट ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पुलिस तक भी पहुंचा तो पुलिस ने तुरंत इस पर संज्ञान लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि युवक नीलेश ड्राइवर का काम करता है और विदिशा का रहने वाला है। उस पर गेहूं के कट्टे चोरी करने के आरोप में पिटाई की गई है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। इस मामले में बहुत ही कठोर कार्रवाई की जाएगी क्योंकि जूते जटवाना अमानवीयता है। इसमें अगर और भी लोग शामिल होते हैं या दुकानदार भी शामिल होता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।