
इन दिनों आईपीएल (IPL) की धूम मची हुई है, मैदान पर चौके-छक्के लग रहे हैं तो वहीं मैदान से बाहर आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टा चल रहा है। रीवा में पुलिस ने आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस को मौके से भारी मात्रा में कैश भी बरामद हुआ है। पैसा इतना ज्यादा है कि पुलिस को नोटों को गिनने के लिए मशीन मंगानी पड़ी और दो बड़े-बड़े बैगों में नोटों को भरकर ले जाना पड़ा।
देखें वीडियो-
रीवा पुलिस को सूचना मिली थी की सिविल लाइन थाना इलाके की पधमधर कॉलोनी के एक मकान में आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टा लगाया जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने जब घर में छापा मारा तो पुलिस भी हैरान रह गई। हर गेंद पर ऑनलाइन दांव लगाए जा रहे थे। पुलिस को मौके से इतना पैसा मिला है कि जिसे गिनने के लिए नोटों की मशीन मंगानी पड़ी। गिनती के बाद पता चला की रकम 1 करोड़ 29 लाख रूपए है।
यह भी पढ़ें- Big News: इंडिया गठबंधन को बड़ा झटकाः सपा की एकमात्र प्रत्याशी का नामांकन रद्द
पुलिस ने मौके से ऑनलाइन सट्टा खिला रहे छम्मन सिंधी को भी गिरफ्तार किया है जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को घर से ऑनलाइन सट्टा खिलाने का सामान भी मिला है जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। घर से जो कैश बरामद हुआ है उसे दो बड़े-बड़े बैगों में भरकर पुलिस अपने साथ थाने लेकर आई। फिलहाल पुलिस आरोपी छम्मन सिंधी से पूछताछ कर रही है उम्मीद जताई जा रही है की ऑनलाइन सट्टे के कारोबार की लिंक कई और बड़े शहरों से जुड़ी हो सकती है।
देखें वीडियो-
Published on:
5 Apr 2024, 5:24 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.