उज्जैनPublished: Oct 18, 2023 03:31:51 pm
deepak deewan
इस बार दशहरे को लेकर असमंजस की स्थिति बन रही है। वर्षों बाद ऐसा संयोग बनने जा रहा है, जब दशहरा वाले दिन बाबा महाकाल की पालकी नए शहर नहीं आएगी। ग्वालियर स्टेट के पंचांग में 23 अक्टूबर को दशहरा है जबकि शासकीय तौर पर विजयादशमी 24 अक्टूबर को मनाएंगे। ऐसे में बाबा महाकाल की सवारी एक दिन पहले निकलेगी जबकि दूसरे दिन रावण दहन होगा।
ललित सक्सेना@उज्जैन. इस बार दशहरे को लेकर असमंजस की स्थिति बन रही है। वर्षों बाद ऐसा संयोग बनने जा रहा है, जब दशहरा वाले दिन बाबा महाकाल की पालकी नए शहर नहीं आएगी। ग्वालियर स्टेट के पंचांग में 23 अक्टूबर को दशहरा है जबकि शासकीय तौर पर विजयादशमी 24 अक्टूबर को मनाएंगे। ऐसे में बाबा महाकाल की सवारी एक दिन पहले निकलेगी जबकि दूसरे दिन रावण दहन होगा।