17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्या बाजार में महंगे दामों पर बिक रहा है महाकाल का लड्डू प्रसाद

बार-बार प्रसादी खत्म होने पर नाराज हुए कलेक्टर, सहायक प्रशासक सहित प्रभारी को नोटिस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 29 May 2018, 6:00 AM IST

patrika

Manish Singh,notice,collector,Ujjain,sold,

उज्जैन. महाकाल मंदिर में बार-बार प्रसादी खत्म होने के मामले में कलेक्टर ने सहायक प्रशासक एसपी दीक्षित व लड्डू निर्माण व्यवस्था प्रभारी उमेश दीक्षित को नोटिस जारी किए हैं। इसके साथ ही आइटी प्रभारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी स्पष्ट कहा कि मंदिर में सेवा भाव से कार्य करना होगा, जो सेवा भाव से कार्य नहीं करेगा उसे बाहर कर दिया जाएगा।
महाकाल मंदिर में व्यवस्था सुधार और गरिमा बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्टर मनीषसिंह ने बृहस्पति भवन में मंदिर की विभिन्न शाखाओं के प्रभारियों की बैठक ली। शुरुआत उन्होंने लड्डू प्रसादी व्यवस्था से की। बार-बार लड्डू खत्म होने की समस्या को लेकर उन्होंने प्रभारी उमेश दीक्षित से सवाल किए तो वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। दीक्षित अपने अधीन कर्मचारियों के नाम भी पूरी तरह नहीं बता सके। इस पर कलेक्टर खासे नाराज हुए। उन्होंने कहा, श्रद्धालु श्रद्धा के भाव से मंदिर में राशि देते हैं, उसी से आप सब की व्यवस्था चलती हैं। एक व्यक्ति के वेतन की राशि में ५०० श्रद्धालुओं के श्रद्धा भाव का रुपया शामिल है। यदि श्रद्धालु प्रसाद के लिए ही परेशान हो तो फिर आप लोग अपने जिम्मेदारी से क्या न्याय कर रहे हैं। उन्होंने प्रभारी के साथ ही सहायक प्रशासक दीक्षित पर भी नाराजगी जताई और बैठक में ही दोनों को नोटिस जारी किए। कुछ दिन पूर्व मंदिर के कई पंखे बंद रहने व एयर कूलर द्वारा पर्याप्त ठंडक नहीं करने से श्रद्धालुओं को गर्मी में परेशान होने का कहते हुए उन्होंने आइटी प्रभारी राजकुमार को भी नोटिस जारी करने का कहा। बैठक में उन्होंने विभागवार बारिकी से समीक्षा कर खामी और गड़बडि़यों के लूप ***** बंद करने के तरीके बताए। उन्होंने इस दौरान अपर कलेक्टर अवधेश शर्मा, एडीएम जीएस डाबर, मंदिर प्रशासक अभिषेक दुवे आदि मौजूद थे।
कैसे खत्म हो जाता है लड्डू प्रसाद
कलेक्टर ने लड्डू प्रसादी के वितरण संबंधित पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली और बार-बार खत्म होने की समस्या का कारण पूछा। सहायक प्रशासक दीक्षित ने कई बार एक साथ २०-२५ पैकेट खरीदने का हवाला दिया। इस पर कलेक्टर ने लड्डू प्रसादी का बाजार में अधिक दाम पर विक्रय होने की आशंका जताते हुए व्यवस्था में सुधार और अगली बार शिकायत मिलने पर कार्रवाई की हिदायत दी। चर्चा में तैयार लड्डूओं का अधिक स्टॉक रखने पर भी विचार विमर्श हुआ। कर्मचारियों ने बताया, गर्मी में अधिक समय रखने से घी पिघलकर पैकेट पर लग जाता है। कलेक्टर ने भंडार कक्ष में एसी लगाने के निर्देश दिए।
पूरा शहर चाहता है सेवा भाव
धार्मिक स्थल का कार्य सेवा भाव से होता है। कई लोगों में यह भावना कम हो रही है। पूरा शहर चाहता है आप लोग सेवा भाव से कार्य करें, व्यवस्थाएं और बेहतर हो। उन्होंने प्रशासक दुवे को भी कहा कि आप पहला टारगेट यही रखें कि सब सेवा भाव से कार्य करें।
यह निर्देश भी दिए
- भस्म आरती पास व्यवस्था में सुधार किया जाए। दुरुपयोग न हो पाए।
- एक लाख रुपए से अधिक के कार्य टेंडर के जरिए ही होंगे।
- जिसकी जहां ड्यूटी है, वह वहीं कार्य करेगा। अन्य स्थान पर न रहे, न अन्य कार्य करे।
- उपस्थित रिपोर्ट के आधार पर ही वेतन आहरित हो।
- सभी कर्मचारी डे्रस कोड में आइडी के साथ रहेंगे।