27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देशभर में व्यापारियों से 1.25 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर चुकी है महिला, पुलिस शिकायत के बाद कसा शिकंजा

उज्जैन के चिमनगंज थाने में इंदौर की एक कपड़ा व्यापारी महिला के खिलाफ 1.25 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 21 Jan 2021, 6:45 PM IST

news

देशभर में व्यापारियों से 1.25 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर चुकी है महिला, पुलिस शिकायत के बाद कसा शिकंजा

उज्जैन/ मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित चिमनगंज थाने में इंदौर की एक कपड़ा व्यापारी महिला के खिलाफ 1.25 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। पुलिस शिकायत के मुताबिक, कपड़ा व्यापारी महिला ने पहले तो थोक व्यापारियों से कपड़े खरीदे, फिर जब भुगतान का समय आया, तो उन्हें फर्जी केस में फंसाकर जेल करा देने की धमकी देते हुए पैसे दिये बिना भगा दिया। पुलिस द्वारा प्राप्त शिकायत के आधार पर जांच में पता चला कि, महिला अजमेर में भी इसी तरह का कारनामा कर चुकी है, जिसके बाद पुलिस ने अमानत में खयानत का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पढ़ें ये खास खबर- MPPEB के ग्रूप 2 के सब ग्रुप 4 का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड


अजमेर के व्यापारी ने दर्ज कराई शिकायत

पुलिसिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इंदौर के रवि नगर की रहने वाली दीपिका ओरा उज्जैन के मक्सी रोड पर स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में जैन ब्रदर्स इंटरप्राइजेस नाम से एक शो-रूम का संचालन करती है। दीपिका पर आरोप है कि, उसने राजस्थान के अजमेर में रहने वाले प्रदीप माहेश्वरी से दिसंबर 2018 में आठ लाख के सूती कपड़ा खरीदा था, जिसमें से दीपिका ने सिर्फ डेढ़ लाख रुपए ही भुगतान किये थे।

पढ़ें ये खास खबर- अब से सरकारी ज़मीन पर नहीं कर सकेगा कोई अतिक्रमण, सरकार ने गठित किया नया विभाग


फरियादी द्वारा रुपये मांगने पर महिला ने की गालीगलोच!

फरियादी द्वारा पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, शेष राशि लेने के उसने कई बार महिला को फोन किया, लेकिन महिला द्वारा उसे हर बार टाला गया। इसपर भुगतान के लिये प्रदीप द्वारा महिला पर दबाव बनाने पर दीपिका द्वारा फरियादी का फोन नंबर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद फरियादी दो सालों के भीतर कई बार महिला के उज्जैन स्थित शो-रूम और इंदौर स्थित घर भी गया। लेकिन, यहां दीपिका हर बार किसी न किसी बहाने से रूपये देने से टाल देती रही। उसने बताया कि 15 नवंबर 2020 को मैं पत्नी के साथ दीपिका के घर गया, लेकिन इस दौरान दीपिका ने फरियादी और उसकी पत्नी के साथ अपशब्दों का प्रयोग कर भगा दिया।

पढ़ें ये खास खबर- नकली नोट छापने वाले 4 गिरफ्तार, इस शातिराना ढंग से चला देते थे, 2 लाख और खास छपाई मशीन जब्त


सिर्फ प्रदीप ही नहीं 8 अन्य लोगों के साथ धोखाधड़ी कर चुकी है महिला- जांच

चिमनगंज थाना प्रभारी अजीत तिवारी के मुताबिक, जांच के बाद दीपिका के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच में सामने आया है कि, आरोपी दीपिका ने न सिर्फ प्रदीप के साथ बल्कि अब तक सामने आ चुके आठ अन्य व्यापारियों के साथ भी लाखों की धोखाधड़ी की है। दीपिका ने उज्जैन के व्यापारी अशोक मूंदडा से 47 लाख, विशाल चंद्र जैन से 25 लाख, दिलीप जैन से 15 लाख, आनंद माहेश्वरी से 10 लाख, संजय चौरसिया से 8 लाख, मनीष नागर से 9 लाख, विभा नीमा से 2 लाख, दर्पण नीमा से 2 लाख की धोखाधड़ी की है।

लोकायुक्त ने किया 50 हजार रिश्वत लेते रेंजर को रंगेहाथ गिरफ्तार - video